BSNL ने उतारा 87₹ का महासस्ता प्लान, डेली मिल रहा है 1 GB डेटा

BSNL ग्राहकों के लिए सस्ता प्रीपेड प्लान ऑफर लेकर आया है। यह प्लान कम बजट वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

BSNL low price 87 Prepaid Recharge Plan With 1GB Daily Data for 14 days

टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लगातार नए-नए प्लान लॉन्च करती रहती हैं। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद ही सस्ता रिचार्ज प्लान उतारा है। यह प्लान कम बजट वाले लोगों के लिए बहुत ही शानदार है। बीएसएनएल की ओर से 87 रुपये में एक प्लान पेश किया गया है। इस प्लान में अन्य कंपनियों की तुलना में ज्यादा डेटा और सुविधाएं दी जा रही हैं।

87 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के 100 रुपये से कम के प्लान में 87 रुपये का प्लान आता है। जिसमें ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। साथ प्लान में एसएमएस मुफ्त नहीं मिलते हैं। इसके अलावा इसमें गेमिंग के फायदे भी मिलते हैं। ये प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में काफी किफायती हैं।

97 रुपये वाला प्लान
अगर आप कम खर्च में डेली ज्यादा डेटा चाहते हैं तो बीएसएनएल के पास एक और शानदार प्लान है। बीएसएनएल इस वाले प्लान में 15 दिनों की वैधता के साथ डेली 2 जीबी डेटा उपलब्ध करता है। इस प्लान में भी कोई SMS बेनिफिट्स नहीं मिलती है। कंपनी के इस तरह इस प्लान में कुल 30GB डेटा मिलता है। साथ ही कई अन्य तरह के बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं।

बिना डेटा वाला सस्ता प्लान

अगर आप बीएसएनएल के कस्टमर हैं तो और आप को डेटा की जरूरत नहीं है तो आपके लिए कंपनी के पास एक बेहद ही सस्ता और शानदार रिचार्ज प्लान है। बीएसएनएल सिर्फ कॉलिंग के लिए 99 रुपए का प्लान दे रहे हैं। इस प्लान की कुल वैधता 18 दिन है। इस प्लान में ना तो डेटा मिलता है और ना एसएमएस की सुविधा दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+