फ्री में अनलिमिडेट 5 जी डेटा दे रहा है AIRTEL, ये स्टेप फॉलो कर उठाए फायदा
Airtel free 5G data, टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने देश भर में मौजूद इन एक्सपीरिएंस जोन में आने के लिए यूजर्स को इनवाइट किया है।

देश में इस समय एयरटेल और जियो 5 जी इंटरनेट सेवाएं दे रहे हैं। भारत कई शहरों और कस्बों में टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। लेकिन कई लोग अभी 5 जी का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। जियो और एयरटेल फिलहाल 4 जी के रिचार्ज पर अपने ग्राहकों को फ्री में 5 जी सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। एयरटेल की ओर से यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है।
अगर आप एयरटेल के कस्टमर हैं तो आप भी 5 जी इंटरनेट का फ्री में मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको न्यूनतम 239 रुपये का प्लान रिचार्ज कराना होगा। इस तरह एयरटेल के प्री-पेड और पोस्टपेड यूजर्स मुफ्त में अनलिमिटेड 5G डेटा का लुत्फ उठा पाएंगे। 239 रुपये के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन 4जी डेटा और प्रतिदिन100 एसएमएस का लाभ मिलता है। प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 5जी नेट भी ऑफर किया जाता है।
अपने हैंडसेट पर ऐसे एक्टिवेट करें एयरटेल 5G सर्विस
- सबसे पहले एंड्रॉइड और iOS डिवाइस में Airtel App ओपन करें।
- इस ऐप में आपको क्लेम अनलिमिटेड 5G डेटा का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद आपको एक साइन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
- ऐप पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसके नीचे की तरफ फ्री में 5G डेटा की जानकारी दिख रही होगी।
- फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे, तो क्लेम नाउ का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके नंबर 5जी इंटरनेट की सेवाएं एक्टिवेट हो जाएंगी।
ये यूजर्स उठा पाएंगे 5G डेटा का लुत्फ
- एयरटेल के फ्री 5G डेटा के लिए आपके पास 239 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज होना चाहिए।
- आपका स्मार्टफोन 5G इनेबल्ड होना चाहिए। साथ ही आपके इलाके में 5G सर्विस उपलब्ध होनी चाहिए।
- एयरटेल 5G ऑफर एक्टिवेट होने की सूचना आपके मोबाइल नंबर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
देश में एयरटेल फिलहाल 365 शहरों में 5G सर्विस को रोलआउट कर चुका है। कंपनी का दावा है कि 4G इंटरनेट के मुकाबले 5G में कस्टमर्स को इंटरनेट की 30 गुना फास्ट स्पीड मिलेगी। जो उन्हें बेहतर स्ट्रीमिंग का एक्सपीरिएंस देगी। एयरटेल का कहना है कि, वह पूरे देश में 2024 तक 5जी इंटरनेट सेवाएं रोलआउट कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications