Airtel-Vi-Jio Recharge: एक साल की वैद्यता के लिए कौन सा रिचार्ज प्लान है सबसे किफायती
Airtel-Vi-Jio Recharge: एक साल के रिचार्ज के लिए अलग-अलग कंपनियां रिचार्ज प्लान दे रही हैं। ऐसे में आपके लिए कौन सा प्लान सबसे बेहतर है, इसे आप आसानी से तय कर सकते हैं।
Airtel-Vi-Jio Recharge: अपने मोबाइल को हर महीने रिचार्ज कराना भी अपने आप में एक टास्क है। किस कंपनी का सिम आपको लेना चाहिए, फिर कौन सा प्लान लेना चाहिए, किस प्लान में ज्यादा फायदा होगा, इसका विश्लेषण करना आसान काम नहीं है। लेकिन आज हम आपके लिए तीन प्रमुख कंपनियों के सालभर के रिचार्ज पैक की जानकारी लेकर आए हैं।
एयरटेल, वोडाफोन आईडिया और जियो में से किस कंपनी का प्लान सबसे बेहतर इस आप आसानी से इस आर्टिकल के जरिए समझ सकते हैं।

एयरटेल के तीन प्लान
- एयरटेल के 1799 रुपए के प्लान की बात करें तो इसकी वैद्यता 365 दिन है, कुल डेटा 24 जीबी, असीमित कॉल, 3600 एसएमएस।
- 2999 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी डेटा हर रोज, 5जी डेटा, हर रोज 100 एसएमएस, वैद्यता 365 दिन
- 3359 रुपए के प्लान में हर रोज 2.5 जीबी डेटा, 5जी डेटा, असीमित कॉल, 100 एसएमएस हर रोज, डिज्नी-हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन, वैद्यता 365 दिन
- 3359 रुपए के प्लान में हर रोज 2.5 जीबी डेटा, 5जी डेटा, असीमित कॉल, हर रोज 100 एसएमएस, डिज्नी-हॉटस्टार की एक साल की वैद्यता, पैक की वैद्यता 365 दिन
जियो के तीन प्लान
- 2545 रुपए के प्लान में 1.5 जीबी डेटा हर रोज, 5जी डेटा, असीमित कॉल, 100 एसएमएस हर रोज, वैद्यता 365 दिन,
- 2878 रुपए के प्लान की बात करें तो हर रोज 2जीबी डेटा, 5जी डेटा, असीमित कॉल्स, 100 एसएमएस हर रोज, पैक की वैद्यता 365 दिन।
- 2999 रुपए के प्लान में हर रोज 2.5 जीबी का डेटा, 5जी सेवा, असीमित कॉल्स, 100 एसएमएस हर रोज, 365 दिन की वैद्यता
वोडाफोन आईडिया के प्लान
- 1799 रुपए के प्लान में कुल 24 जीबी डेटा मिलता है, असीमित कॉल्स, कुल 3600 एसएमएस, वैद्यता 365 दिन
- 2999 रुपए के प्लान में कुल 850 जीबी डेटा, असीमित कॉल्स, 100 एसएमएस हर रोज, रात 12 से सुबह 6 बजे तक असीमित डेटा, वैद्यता 365 दिन
1799 का प्लान सबसे सस्ता
सबसे सस्ते प्लान की बात करें तो एयरटेल और वोडा दोनों ही 1799 रुपए में आपको एक साल की वैद्यता का रिचार्ज दे रहे हैं। दोनों ही कंपनियां 24 जीबी डेटा, असीमित क़ल, 3600 एसएमएस देती हैं। ऐसे में आपको इन दोनों में से जिस भी कंपनी का नेटवर्क बेहतर लगता है उसे आप चुन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications