Airtel के 200 ₹ से कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान, मिल रहे हैं अनलिमिडेट कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों की उनकी जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग प्रीपेड प्लान ऑफर करता है।

भारत के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए आए दिन शानदार रिचार्ज प्लान ऑफर करती रहती है। इन प्लान्स में अनलिमिटेड इंटरनेट, हाई-स्पीड 5G डेटा पैक और यहां तक कि फ्री OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान भी शामिल हैं।
अगर आप एक ऐसे यूजर्स हैं जो टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा प्रदान की जाने वाली इंटरनेट सेवाओं का कम इस्तेमाल करते हैं या एक एयरटेल सिम को एक सेकेंडरी नंबर के रूप में उपयोग कर रहे हैं। तब भी आप लगभग एक महीने की वैधता वाले बजट प्रीपेड प्लान ले सकते हैं।
ऐसे यूजर्स के लिए एयरटेल 200 से कम कीमत वाले मासिक प्लान लेकर आई है। जिनमें ना सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलती है बल्कि इंटनेट डेटा भी दिया जा रहा है। इसके साथ कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
155 रुपये का प्लान:
यह एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान्स में से एक है। एयरटेल के इस प्लान में 24 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं प्लान में ग्राहकों को 1 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान के साथ विंक म्यूजिक एप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
179 रुपये का प्लान:
एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग और कुल 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में 300 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। प्लान के साथ मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स में हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक का एक्सेस शामिल है।
199 रुपये का प्लान:
एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें एसटीडी और रोमिंग नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में भी 300 एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स में हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक का एक्सेस शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications