2025 तक टीबी मुक्त होगा हरियाणा, 5 मरीजों को CM मनोहर लाल ने लिया गोद
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, इन सार्थक प्रयासों से हरियाणा-टीबी मुक्त लक्ष्य को वर्ष 2025 तक ही पूरा कर लिया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी रोग से ग्रस्त 5 मरीजों को गोद लिया और उन्हें टीबी किट प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के संकल्प के तहत हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इन सार्थक प्रयासों से हरियाणा-टीबी मुक्त लक्ष्य को वर्ष 2025 तक ही पूरा कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के उद्योगपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शैक्षिक संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों और निर्वाचित प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे इस पुनीत कार्य से जुड़ें और टीबी रोगियो को गोद लेकर उन्हें पोषाहार एवं उनके परिजनों को भावनात्मक एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में 'प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत' अभियान की शुरूआत की गई। इस पहल के तहत 'निक्षय 2.0' प्लेटफॉर्म के माध्यम से टीबी रोगियों को पोषण संबंधी सहायता, जांच सहायता और व्यावसायिक सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या संस्था 'निक्षय 2.0' वेब पोर्टल www.communitysupport.nikshay.in के माध्यम से अपना पंजीकरण कर निक्षय मित्र के रूप में शामिल होकर टीबी रोगियों की सहायता कर सकता है। पंजीकरण के बाद भौगोलिक स्थितियों के अनुसार टीबी मरीज का चयन भी कर सकती हैं। उसके बाद गोद लेकर मरीज के इलाज पर लगभग 1 वर्ष तक मासिक स्पोर्टिव डाइट के रूप में 400 से 500 रुपये की राशि से रोगी का इलाज करने में सहायता प्रदान कर सकता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस प्रकार राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में संगठनों की भागीदारी बढ़ेगी और टीबी की जानकारी और इलाज जन-जन तक पहुंचेगा। इससे रोगियों का बेहतर पोषण होगा और सही इलाज होने पर परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इसके साथ ही मरीजों व परिवारों का भार भी कम होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर स्तर पर जन सहयोग की आवश्यकता होती है। इसलिए सभी नागरिक टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता से टीबी मुक्त हरियाणा बनाने में अपेक्षित सहयोग करें। उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार टीबी हारेगा और प्रदेश जीतेगा।
मुख्यमंत्री ने आशा जताई की हरियाणा प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को 2025 तक प्राप्त करने की प्रतिबद्धता में सक्षम होगा। हम सब मिलकर हरियाणा प्रदेश को टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश राज, डीटीओ डॉक्टर परविंदरजीत, डीपीसी ललिता, डीपीपीएम विरेन्द्र भी मौजूद रहे।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications