IPL 2026: पिछली बार रहे फ्लॉप, क्या इस साल बदलेगी किस्मत? इन 5 दिग्गजों के लिए 'जीरो से हीरो' बनने का मौका!
IPL 2026 Top Player: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का बिगुल 28 मार्च से बजने जा रहा है। दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों की किस्मत हर सीजन के साथ बदलती है। जहां कुछ रातों-रात सुपरस्टार बन जाते हैं। वहीं कुछ दिग्गजों के लिए पिछला सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा। इस बार क्रिकेट फैंस की पैनी नजर उन 5 बड़े नामों पर है, जो साल 2025 की नाकामी को पीछे छोड़ अपनी खोई हुई साख वापस पाना चाहेंगे।
ऋषभ पंत को दिखाना होगा कमाल (IPL 2026 Top Player)
आईपीएल 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27.50 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर ऋषभ पंत को खरीदकर इतिहास रचा था। लेकिन बतौर कप्तान और बल्लेबाज पंत उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। 14 पारियों में वे सिर्फ 269 रन बना सके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.16 का रहा। पंत के बल्ले से बस एक बड़ी पारी (118 रन) तब आई जब टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी थी। ऐसे में पंत की कोशिश दमदार वापसी पर होगी।

वेंकटेश अय्यर नए घर में करेंगे नई शुरुआत
साल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश पर 23.75 करोड़ खर्च किए थे। लेकिन वे 7 मैचों में केवल 142 रन ही बना पाए थे। खराब फॉर्म के चलते केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया और अब वे आरसीबी की टीम में हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और बैटिंग फ्रेंडली पिच वेंकटेश के करियर को नई दिशा दे सकती है।
मोहम्मद शमी पर रहेगी नजर
साल 2022 से 2024 के बीच घातक गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी के लिए साल 2025 का साल बेहद साधारण रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए वे 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट ले पाए और उनकी इकोनॉमी (11.23) काफी महंगी रही। अब लखनऊ ने उन्हें अपने पेस अटैक की कमान सौंपी है। एक शानदार घरेलू सीजन के बाद 35 साल के शमी दोबारा स्विंग किंग बनने की कोशिश करेंगे।
शिमरोन हेटमायर का फॉर्म में आना जरूरी
राजस्थान रॉयल्स ने हेटमायर पर भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन किया था, लेकिन 2025 में उनका स्ट्राइक रेट (145.73) उनके करियर के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। वे कई करीबी मुकाबलों में टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। हालांकि, हालिया टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद हेटमायर इस बार राजस्थान के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' बनने को तैयार हैं।
- Vote from Home सुविधा क्या है? असम चुनाव में EC ने किया लागू, किन्हें और कैसे मिलेगा लाभ?
- Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video
- Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी
- CM के लिए ऐसी दीवानगी! महिला ने किया KISS, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP
क्या चलेगा राशिद खान की फिरकी का जादू
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 स्पिनर माने जाने वाले राशिद खान के लिए साल 2025 का सीजन हैरान करने वाला था। 9 साल के आईपीएल करियर में पहली बार वे 10 विकेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाए (15 मैचों में 9 विकेट)। गुजरात टाइटंस को अगर इस बार फाइनल तक पहुंचना है, तो राशिद का जादुई स्पैल में लौटना जरूरी होगा।
-
LSG vs DC Live Streaming: आज इकाना में मचेगा गदर! ऋषभ और केएल राहुल की साख दांव पर, FREE में यहां देखें मैच -
LSG vs DC: पहले ही मैच में पृथ्वी शॉ बाहर! लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Vaibhav Sooryavanshi: आखिर किससे डर गए वैभव सूर्यवंशी? होटल में जल्दी सोने पर हुए मजबूर! खुद बताई असली वजह -
कौन हैं अशोक शर्मा? 150 की रफ्तार से सनसनी मचाने वाला राजस्थान का वो छोरा, जिसे शुभमन गिल ने थमाई GT की कैप -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 31 March: PBKS vs GT आज का मैच कौन जीता -
कौन हैं कूपर कॉनली? डेब्यू मैच में छीन लिया गुजरात टाइटंस से मैच, पंजाब किंग्स की जीत का हीरो -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: PBKS vs GT IPL 2026, कल का मैच कौन जीता -
RR vs CSK: चेन्नई के लिए खेलते ही रूठ गई संजू की किस्मत, एक झटके में टूट गया 6 साल पुराना रिकॉर्ड -
IPL के LIVE मैच में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर मच गया बवाल! हुआ कुछ ऐसा कि अटक गई फैंस की सांसें? -
RR vs CSK: धोनी नहीं तो जीत भी नहीं? कब-कब थाला के बिना खेली है CSK? 19 सालों में ऐसा रहा है रिकॉर्ड -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 30 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RR vs CSK -
RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार, राजस्थान रॉयल्स ने पिला दिया पानी -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Kal Ka Match Kon Jeeta 29 March: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर














Click it and Unblock the Notifications