IPL 2026 RCB vs SRH के पहले मैच पर बारिश का साया, क्या है रिजर्व डे का नियम? समझें DLS का पूरा गणित
IPL 2026 RCB vs SRH Weather: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का बिगुल 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बजने जा रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच है। लेकिन बेंगलुरु के बदलते मौसम ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। अगर इस हाई-वोल्टेज मैच में बारिश खलल डालती है तो मैच का फैसला डकवर्थ-लुईस (DLS) पद्धति से होगा।
क्या है डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम? (IPL 2026 RCB vs SRH Weather)
क्रिकेट में जब बारिश या किसी अन्य कारण की वजह से ओवर कम कर दिए जाते हैं तब दूसरी पारी खेलने वाली टीम को उस हिसाब से लक्ष्य दिया जाता है। DLS पद्धति के मुताबिक ओवर के हिसाब से रनों को कम करके टारगेट दिया जाता है। खेल के बीच बारिश होने पर बचे हुए ओवर और विकेट के हिसाब से लक्ष्य का फैसला किया जाता है। जिसे डकवर्थ-लुईस नियम कहा जाता है।

इस तरह काम करता है ये नियम
मान लीजिए टीम-1 ने 20 ओवर में 200 रन बनाए। अब बारिश के कारण टीम-2 को केवल 12 ओवर खेलने का मौका मिलता है। चूंकि टीम-2 को पता है कि उन्हें सिर्फ 12 ओवर खेलने हैं, इसलिए वे शुरू से ही आक्रामक खेलेंगे और उनके पास पूरे 10 विकेट सुरक्षित हैं। ऐसे में DLS फॉर्मूले के तहत उनका लक्ष्य 120-130 के बजाय 150-160 रन के करीब हो सकता है।
डीएलएस का उपयोग पहली बार जनवरी 1997 में जिम्बाब्वे बनाम इंग्लैंड मैच में हुआ था। साल 2014 में बाद इसे DLS कहा जाने लगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आखिरकार साल 1999 में टारगेट का स्कोर रीसेट करने के लिए DLS रूल को अपनाया था। आईपीएल 2026 के दौरान अगर कोई मैच बारिश या किसी और कारण से छोटा होता है तो वहां भी डीएलएस की मदद से नतीजा निकाला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications