Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 30 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RR vs CSK
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 30 March: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का तीसरा मुकाबला आज यानी सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में एक नई कहानी लिखने को तैयार है। मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच है। दोनों ही टीमें पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन (RR 9वें और CSK 10वें स्थान पर) को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करना चाहेंगी। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि राजस्थान के पूर्व कप्तान संजू सैमसन पहली बार चेन्नई की जर्सी में अपने पुराने घर में उतरेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 30 March)
गुवाहाटी में पिछले एक हफ्ते से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तैयारियों में खलल डाला है। मैच के दिन भी बादल छाए रहने की उम्मीद है। पिच लंबे समय तक कवर्स के नीचे रही है, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों (मैट हेनरी और जोफ्रा आर्चर) को पिच की नमी का फायदा मिल सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान होता जाएगा।

किसका पलड़ा रहा है भारी
दोपहर में बारिश की आशंका है, लेकिन मैच के समय (शाम 7:30 बजे) इसके कम (करीब 20%) होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 27°C के आसपास रहेगा। इतिहास के पन्नों को पलटें तो कुल 31 मुकाबलों में से चेन्नई ने 16 और राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं। लेकिन पिछले 7 मैचों का रिकॉर्ड देखें तो राजस्थान का दबदबा रहा है। उन्होंने 6 बार चेन्नई को धूल चटाई है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
संजू सैमसन के पास इस मैदान का गहरा अनुभव है, जो चेन्नई के काम आएगा। वहीं, राजस्थान के नए कप्तान और लोकल बॉय रियान पराग के लिए अपनी घरेलू परिस्थितियों में कप्तानी की शुरुआत करना एक बड़ा मौका है। राजस्थान के पास रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई की घातक स्पिन जोड़ी है। जबकि चेन्नई की गेंदबाजी खलील अहमद और नूर अहमद के कंधों पर होगी। बल्लेबाजी में चेन्नई को आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे से आतिशी पारी की उम्मीद होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications