IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?
IPL 2026 Opening Ceremony: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीसीसीआई ने 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले ओपनिंग मैच से पहले होने वाली ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं अगर बारिश होती है मैच होना भी मुश्किल हो सकता है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह (IPL 2026 Opening Ceremony)
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि की है। इस फैसले के पीछे का मुख्य कारण पिछले साल बेंगलुरु में हुई एक अत्यंत दुखद घटना है। 4 जून, 2025 को जब आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। तब बेंगलुरु की सड़कों और एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विजय जुलूस के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी।

ओपनिंग सेरेमनी पहले भी हो चुकी है रद्द
इस दौरान मची भगदड़ में कई क्रिकेट फैंस ने अपनी जान गंवा दी थी। बीसीसीआई ने उन दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान और शोक प्रकट करने के लिए इस साल शुरुआती जश्न न मनाने का निर्णय लिया है। यह पहली बार नहीं है जब बीसीसीआई ने किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय त्रासदी के कारण समारोह रद्द किया हो। इससे पहले साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद शहीद जवानों के सम्मान में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं की गई थी। उस समय समारोह का पूरा बजट शहीदों के परिवारों को दान कर दिया गया था।
31 मई को होगा बड़ा धमाका
भले ही टूर्नामेंट का आगाज सादगी से होगा, लेकिन बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि सीजन का अंत धमाकेदार तरीके से होगा। सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार 31 मई को होने वाले फाइनल मैच के दिन क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि टूर्नामेंट की शुरुआत सादगी से करना उन परिवारों के एकजुटता दिखाने का तरीका है जिन्होंने अपनों को खोया है।












Click it and Unblock the Notifications