Aaj Ka Match Kon Jeeta 31 March: PBKS vs GT आज का मैच कौन जीता
Aaj Ka Match Kon Jeeta:आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। पंजाब ने अंतिम ओवर में मैच जीत लिया।
गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों में 6 चौकों की मदद से टीम को संभालने की कोशिश की। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 38 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन बनाकर रन गति को बनाए रखा।

टीम को लगातार अंतराल पर झटके लगते रहे, जिससे बड़ा स्कोर खड़ा करने में मुश्किल आई। साई सुदर्शन (13 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (18 रन) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। अंत में राहुल तेवतिया 11 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन टीम 170 के पार नहीं पहुंच सकी।
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी की बात करें तो विजयकुमार व्यस्क ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मार्को यानसेन के खाते में भी एक विकेट आया।
जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत रही। ओपनर प्रियांश आर्य महज 7 के स्कोर पर चलते बने। उनके बाद प्रभसिमरन का बल्ला चला। 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से उन्होंने 24 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत करने के बावजूद 18 रन पर चलते बने, इस समय स्कोर 110/3 था। कूपर कॉनली ने क्रीज पर जमकर तबाही मचाई और रन बनाते चले गए लेकिन चौथे विकेट के रूप में नेहल वढेरा (3) आउट हो गए। इसके बाद दो विकेट और गिर गए और स्कोर 118/6 होते ही गेम पलट गया। इन सबके बीच कूपर कॉनली ने अपने पहले आईपीएल मैच में फिफ्टी जमा दी।
कूपर ने अपने डेब्यू मैच में अकेले खड़े रहकर पंजाब को अंतिम ओवर में 3 विकेट से जीत दिला दी, उन्होंने 44 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों से नाबाद 72 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications