भले हार गया भारत, लेकिन सुनील गावस्कर ने चुनीं दो बड़ी सकारात्मक बातें
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था, लेकिन खराब गेंदबाजी के चलते अफ्रीकी बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसान बना दिया। इसी के साथ भारत का अजय क्रम भी टूट गया। भारत को लगातार 12 मैचों में जीत हासिल करने के बाद अब जाकर हार मिली है, जिससे वह लगातार ज्यादा मैच जीतने के विश्व रिकाॅर्ड को कायम करने से भी चूक गए। भले ही भारत यह मैच हार गया हो, लेकिन भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दो बड़ी सकारात्मक बातें चुनीं।

भारत की मुख्य समस्याओं में से एक पावरप्ले में इरादे की कमी थी। लेकिन भारत को गुरुवार को ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ की नई सलामी जोड़ी से छह चौके और 2 छक्कों से बिना किसी नुकसान के 51 रन बनाकर शानदार शुरुआत की। और जब भारत ने गायकवाड़ को सातवें ओवर में 23 रन पर खो दिया, तो ईशान ने 48 गेंदों में 76 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्कर ने बल्ले से ईशान के इरादे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "वह सुचारू रूप से शुरू नहीं हुआ, बहुत सारे बाहरी किनारे लगे थे और वह गलत लाइन से खेल रहा था, लेकिन वह टिक रहा था। लेकिन वह धीरे से संभला और अच्छे स्कोर की ओर गया और उसे लय भी फिर जल्दी मिल गई।"
यह भी पढ़ें- T20 : इतिहास नहीं रच सका भारत, हार के बाद ऋषभ पंत ने दिया ये बयान
गावस्कर के लिए एक और बड़ी सकारात्मक बात ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक की वापसी थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक ने 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए और उन्होंने एक ओवर फेंकते हुए 18 रन भी दिए, लेकिन गावस्कर को इसका दुख नहीं। गावस्कर ने कहा, "इसके अलावा नीचे के क्रम में, हार्दिक पांड्या नीचे आ रहे हैं और गेंद को चारों ओर से मार रहे हैं। ये वास्तव में भारतीय टीम के लिए दो बड़ी अच्छी बाते हैं। हार्दिक द्वारा गेंदबाजी करना भी एक अच्छा संकेत था। हां उसने महंगा ओवर फेंका था, लेकिन वह लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आया तो आप पहले ओवर में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद नहीं कर सकते।''
उन्होंने कहा, ''वह इस फॉर्म को बरकरार रख सकते हैं, इसमें कोई शक नहीं। और जब भी भारत दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा होता है तो वह हमेशा टीम के लिए मैच खत्म करने में सक्षम होते हैं। और जो शॉट उन्होंने खेले, वह फ्लैट सिक्स ओवर लॉन्ग ऑफ ... वह अविश्वसनीय और अद्भुत था।"
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications