Aaj ka Match Kaun jeeta 24 April: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs गुजरात
Aaj ka Match Kaun jeeta 24 April: दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरी बार गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस सीजन जीत दर्ज कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस मुकाबले का रिजल्ट आखिरी ओवर में निकला। अंतिम ओवर में गुजरात को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी। राशिद खान ने शुरुआती दो गेंदों में दो चौके जड़ दिए। आखिरी गेंद पर जीत के लिए गुजरात को 5 रन चाहिए था। लेकिन वह जीत हासिल करने में नाकाम रही और 4 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।
गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब
225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर शुभमन गिल अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हो गए। आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और साईं सुदर्शन ने तेजी से रन बनाए। साहा को कुलदीप यादव ने अपनी जाल में फंसाया। साहा को भी अक्षर पटेल के हाथों के कैच आउट होकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

दिल्ली ने बनाए 224 रन
इससे पहले टॉस हारकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 224 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत 88 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी में पांच चौके और 8 छक्के लगाए। पंत की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम 224 के स्कोर तक पहुंच सकी।
पंत ने खेली धमाकेदार पारी
ऋषभ पंत के अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी टीम के लिए 66 रनों का योगदान दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में अक्षर पटेल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। अक्षर पटेल ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए उन्होंने 66 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत और अक्षर पटेल के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अंत के ओवर्स में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर महज 18 गेंद में 67 रनों की साझेदारी निभाई।
दिल्ली कैपिटल्सः पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजई, शाहरुख खान, राहुल तवतेयिा, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वॉरियर।












Click it and Unblock the Notifications