RCB v SRH: आरसीबी-हैदराबाद मैच में आज कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
RCB vs SRH Head to Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल में प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए जीतना ही होगा। अब तक महज एक ही मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही आरसीबी के पास अब कोई चारा भी नहीं है। अगर आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आरसीबी की हार हो जाती है, तो फिर मुश्किलें बढ़ जाएगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में विराट कोहली ने अच्छी बैटिंग का प्रदर्शन किया है। मैक्सवेल पहले तो फ्लॉप रहे और बाद में लीग से हटने का फैसला ले लिया। फाफ डू प्लेसी उस तरह की फॉर्म में नहीं दिखे हैं। इन सभी से ऊपर गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराश करने वाला रहा है।

आरसीबी के विपक्ष में आज खेलने वाली हैदराबाद की टीम ने धमाका किया है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी शुरुआत से ही तूफानी बैटिंग करते हुए मैच पर पकड़ बनाने का काम करती है। इसके बाद क्लासेन भी धमाकेदार बैटिंग करने में सफल रहे हैं।
आरसीबी-हैदराबाद हेड टू हेड
सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात की जाए, तो यहाँ स्थिति आरसीबी की खराब ही है। आरसीबी की टीम पीछे नजर आती है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 13 हैदराबाद ने जीते हैं और 10 मैच आरसीबी ने जीते हैं। 1 मुकाबला अनिर्णीत रहा है।
आरसीबी-हैदराबाद मैच में कौन जीतेगा
दोनों टीमों के इस सीजन का प्रदर्शन देखना जरूरी है। आरसीबी इस सीजन नियमित हार झेल रही है। दूसरी तरफ हैदराबाद ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटाई है और रन भी बनाए है। इस मैच में भी पलड़ा भारी हैदराबाद का ही है। हैदराबाद की टीम के पास घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी रहने वाला है। ओवरऑल आंकड़ों को देखते हुए भी मैच हैदराबाद के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications