DC vs GT: ऋषभ पन्त ने नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में किया कुछ ऐसा कि सुनकर माथा घूम जाएगा

Rishabh Pant: ऋषभ पन्त ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को इतने शॉट मारे कि सब धुआं-धुआं हो गया। पन्त की तरफ से धाकड़ बैटिंग देखने को मिली और करीबी मैच में दिल्ली ने गुजरात को 4 रनों से पराजित कर दिया। दिल्ली के कप्तान ने मोहित शर्मा को जमकर पीटा और एक कीर्तिमान बना दिया।

मोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में कुल 73 रन लुटाए। उनको पन्त के कहर का सामना करना पड़ा था। पन्त ने जमकर मोहित शर्मा की धुनाई करते हुए टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।

rishabh pant

ऋषभ पन्त ने धांसू बैटिंग करते हुए मोहित शर्मा की 18 गेंदों को निशाना बनाया और कुल 62 रन जमाए। इस दौरान उनके बल्ले तूफानी पारी देखने को मिली। ऋषभ पन्त ने एक गेंदबाज को सिंगल पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। पन्त ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, वहीँ मोहित ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन देने का शर्मनाक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

मोहित शर्मा को पारी के अंतिम ओवर में ऋषभ पन्त ने निशाने पर लिया और धमाका कर दिया। इस ओवर में मोहित शर्मा को कुल 4 छक्के पड़े। इसके अलावा 1 चौके सहित कुल 31 रन आए और दिल्ली कैपिटल्स की पारी 4 विकेट पर 224 के कुल स्कोर पर समाप्त हुई। ऋषभ पन्त ने अपनी नाबाद पारी में 43 गेंद खेलकर 88 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जमाए।

पन्त की धाकड़ पारी के बाद गुजरात की तरफ से सुदर्शन और डेविड मिलर ने धमाका किया। इन दोनों के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिले। सुदर्शन ने 39 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डेविड मिलर ने 23 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 220 का स्कोर बनाया और करीब जाकर मैच गंवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+