'शमी ने पार्टी फंड में दिए करोड़ों रुपए...,' हसीन जहां ने फर्जी डॉक्यूमेंट मामले में भी किया चौंकाने वाला दावा
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भारत के तेज गेंदबाज पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 44 वर्षीय पूर्व मॉडल ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि क्रिकेटर शमी अहमद ने धोखाधड़ी के दस्तावेज बनवा रखे हैं।
हसीन जहां ने आजम खान का दिया उदाहरण
हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि, पूर्व संसद जिला रामपुर आजम खान जी अपने बेटे पूर्व बिधायक अब्दुल्ला और बीवी के साथ जेल में हैं, उन्हें ये सजा फर्जी दस्तावेज मामले में हुई है, धोखेबाज़ क्रिकेटर शमी अहमद (कई सारे मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, कई सारे पैन कार्ड, अलग-अलग जन्मतिथि से बनावाए है) और उसके परिवार के सदस्यों ने भी यही ही अपराध किया है। लेकिन पुलिस और यू.पी. के सरकार शमी अहमद और उसके भाइयों को बचा रही है।'

पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
हसीन जहां ने आगे लिखा कि, मैने पुलिस, डी.आई.जी., सी.एम., पी.एम., बी.सी.सी.आई. और समस्त आयोग, विभाग को भी फुल प्रूफ दे कर पत्र भेजा है। लेकिन किसी ने भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। तो क्या हम ये समझ लें कि पैसे वालो और साधारण नागरिक के लिए कानून अलग है?'
बीजेपी पार्टी फंड को लेकर किया बड़ा दावा
उन्होंने कहा कि, 'अमरोहा की पुलिस ने मीडिया वालों को ये खबर प्रकाशित करने के लिए मना किया और शमी अहमद ने कुछ बिकाओ मीडिया वालों को बोटी डालता रहता है। यही कारण है कि ये खबर प्रकाशित नहीं हुई। शमी अहमद ने 2019 में बीजेपी पार्टी फंड में करोड़ रुपये दिए थे और 2023 में भी दिया है।'
ये भी पढ़ें- PAK vs NZ, 4th T20I: पाक-न्यूजीलैंड के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
उन्होंने आगे कहा कि 'देखिये देश के लोगों! हम कैसे भ्रष्टाचार के शिकार हैं। ये ही अपराध है कोई साधारण नागरिक या विपक्षी दल के लोग करते हैं तो उसके साथ भाजपा सरकार और पुलिस क्या एक्शन लेती, परिवार समेत जेल में डाल देती है।'












Click it and Unblock the Notifications