100वें IPL मैच में शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ा, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस कप्तान शुभमन गिल के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 100 आईपीएल मैच खेलने वाले शुभमन गिल दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हासिल की है। शुभमन गिल ने महज 24 वर्ष 229 दिन की आयु में 100 आईपीएल मैच खेले हैं।
इस लिस्ट में राशिद खान का नाम सबसे ऊपर है। राशिद खान ने महज 24 वर्ष 221 दिन की आयु में आईपीएल के 100 मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं विराट कोहली ने 25 वर्ष 182 दिन की आयु में 100 आईपीएल खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और पीयूष चावला इस लिस्ट में चौथे और पांचवे पायदान पर हैं। संजू ने 25 वर्ष 335 दिन की आयु में आईपीएल में 100 मैच खेले थे, जबकि पीयूष चावला ने 26 वर्ष 108 दिन की आयु में आईपीएल का 100वां मैच खेला था।
इस उपलब्धि पर शुभमन गिल ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है, लंबा सफर मैंने तय किया है, अभी और लंबा सफर तय करना है। क्रिकेट में हमेशा ऊंच-नीच लगी रहती है, लेकिन आप अपने अंदाज में इसे खेलते रहना चाहते है।
हालांकि 100वां आईपीएल मैच शुभमन गिल के लिए खास नहीं रहा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हरा दिया। इस मैच में गिल सिर्फ 6 रन बना सके। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 224 रनों का स्कोर खड़ा किया। लेकिन गुजरात की टीम रोमांचक मुकाबले में 4 रन से यह मैच हार गई।
इस मैच में दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए तो कप्तान ऋषभ पंत ने 88 रनों की नाबाद पारी खेली। पंत ने 43 गेदों का सामना करते हुए ये रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 43 चौके लगाए। वहीं गुजरात की टीम की बात करें तो साई सुदर्शन ने 65 रन तो डेविड मिलर ने 55 रनों की पारी खेली। मैच में राशिद खान ने गुजरात की उम्मीदों को आखिरी गेंद तक जिंदा रखा, लेकिन आखिरी गेंद पर वह बाऊंड्री नहीं लगा सके, जिसके चलते गुजरात की टीम यह मैच 4 रनों से हार गई।












Click it and Unblock the Notifications