PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका, दो धांसू खिलाड़ी हुए बाहर

Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के 3 मुकाबले अब तक खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक के मैचों में टक्कर देखने को मिली है। पहला मैच बारिश से धुलने के बाद दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की है। आज चौथा मुकाबला खेला जाएगा।

चौथे टी20 मैच से पहले पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तानी टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद इसकी जानकारी एक बयान जारी करते हुए दी है। सीरीज के अहम पड़ाव में यह एक बड़ा झटका है।

pakistan cricket team

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान बाहर रहेंगे। उनके अलावा मोहम्मद इरफ़ान खान भी बाहर हो गए हैं। दोनों को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है। पीसीबी ने दोनों के बाहर होने का कारण भी बताया है।

पीसीबी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पीसीबी मेडिकल पैनल को कल मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद इरफान खान की रेडियोलॉजी रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्टों की समीक्षा करने और पाकिस्तान टीम प्रबंधन के परामर्श के बाद दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार और शनिवार के टी20 मैच से आराम देने का निर्णय लिया गया है। दोनों खिलाड़ी पीसीबी की मेडिकल टीम के साथ रिहैब करेंगे।

खिलाड़ियों की चोट ने पीसीबी की परेशानी बढ़ा दी है। सीरीज में आजम खान भी बाहर हुए हैं। वह पिंडली की मांसपेशियों में चोट की वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए थे। अब दो ही गेम इस सीरीज में बचे हुए हैं। इनमें दोनों जीतने वाली टीम का कब्जा सीरीज पर होगा।

अंतिम दो मुकाबले लाहौर में खेले जाने हैं। इससे पहले मुकाबले रावलपिंडी में खेले गए थे। पहला मैच बारिश से धुल गया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने अपने नाम किया था और अगले मैच में न्यूजीलैंड ने धमाका करते हुए पाकिस्तान को बुरी तरह पटखनी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+