IPL छोड़ 5 लाख लोन लेकर शुरू किया खुद का बिजनेस, खड़ी कर ली करोड़ों की संपत्ति, रुतबा स्टार्स से कम नहीं

IPL 2024 Meet ex cricketer Sarvesh Shashi: आईपीएल से करोड़पति बनने वाले कई खिलाड़ियों की कहानी आपने सुनी होगी। आईपीएल रातों-रात खिलाड़ियों की किस्मत बदल देती है। एक बार आईपीएल के लिए ऑक्शन में किसी खिलाड़ी का चयन कर लिया जाता है तो फिर उस खिलाड़ी के पास क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा मौका होता है।

आईपीएल छोड़कर बन गए मालामाल

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल छोड़कर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। हम जिस गुमनाम खिलाड़ी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं संपत्ति के मामले में वह भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से भी आगे हैं। इस खिलाड़ी ने अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति हासिल की है।

IPL 2024 1

इन टीमों के लिए खेला है आईपीएल

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और कोच्चि टक्कर्स की तरफ से खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर सर्वेश शशि आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सर्वेश शशि ने अपने क्रिकेट करियर में दो टीमों की तरफ से आईपीएल खेला है। राजस्थान रॉयल्स और कोच्चि टक्कर्स जैसी आईपीएल टीमों के लिए सर्वेश अपना दमखम दिखा चुके हैं। हालांकि क्रिकेट में उन्हें कुछ खास कामयाबी नहीं मिली।

लोन लेकर शुरू किया बिजनेस

इसके बाद सर्वेश शशि ने सही समय पर आईपीएल छोड़ बिजनेस करने का मन बना लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्वेश ने 5 लाख का लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू किया था। उन्होंने जोरबा नाम से योग ट्रेनिंग वर्क वैलनेस कंपनी शुरू की। साल 2013 में उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत की थी। सर्वेश ने इस कंपनी के साथ 50 करोड़ युवाओं को अपने कार्यक्रम और योग से जोड़ने का लक्ष्य बनाया था।

कई सेलिब्रेटी ने कंपनी में डाला है पैसा

सर्वेश की कंपनी के देश के 32 शहरों में करीब 90 स्टूडियो है। ट्रैक्शन के मुताबिक मौजूदा समय में इस कंपनी की वैल्यूएशन करीब 117 करोड़ रुपये है। कंपनी के ग्रोथ को देखकर कई बड़े सेलिब्रिटी ने भी इसमें निवेश करना शुरू कर दिया। मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर के अलावा सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और ग्लोबल स्टार जेनिफर सर्वेश की कंपनी में निवेश किया है। फिटनेस कम्युनिटी में आज सर्वेश किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+