T20 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज ने किया टीम का ऐलान, राहुल और सैमसन को नहीं मिली जगह, देखें पूरी टीम

T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कुछ ही दिनों बाद भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। आईपीएल 2024 के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी चयनकर्ताओं की नजरे बनी हुई है। आईपीएल 2024 में कई भारतीय खिलाड़ी गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर

आईपीएल से पहले लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने वाले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस सीजन सबसे अधिक रन बनाए हैं। विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप मौजूद है। विराट कोहली का टी-20 वर्ल्ड कप में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। विराट कोहली के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

T20 World Cup 2024 1

सैमसन-राहुल को किया बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज भी अपनी राय दे रहे हैं। अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया है। अपनी टीम में इरफान ने दो बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को इरफान पठान ने टीम से बाहर रखा है।

इन खिलाड़ियों को मिली जगह

इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इरफान पठान ने अपनी टीम में कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर चुना है। वही नंबर तीन पर विराट कोहली को कमान सौंपी है। सुभमन गिल को बैकअप ओपनर के तौर पर रखा गया है। वहीं मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और ऋषभ पंत को जगह दी है। शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या भी इरफान पठान की इस टीम का हिस्सा हैं।

इरफान पठान ने चुनी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्म सिराज, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+