Dream 11 Tricks: रातोंरात बनना है करोड़पति तो करें इन ट्रिक्स का इस्तेमाल, ड्रीम 11 से बन सकते हैं अमीर
Dream 11 Tricks: आईपीएल की खुमारी इस समय चारों तरफ है। फैन्स भी अलग-अलग फैंटेसी एप्स पर टीम बनाते हुए पैसे कमाने की चाहते रखते हैं और हर मैच के दौरान ऐसा करते हैं। कई लोगों को ड्रीम इलेवन और अन्य टीमों से पैसे कमाने का मौका मिलता है। कई बार निराशा भी हाथ लगती है, इसके पीछे कुछ कारण होते हैं।
आज आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच मुकाबला है। इस मैच की ड्रीम इलेवन अहम रहने वाली है। फैंटेसी एप्स और विज्ञापनों को देखने के बाद टीम चुनने वाले फैन्स को सावधान रहने की आवश्यकता है। उनको पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही टीम बनानी चाहिए।

टीम बनाते समय क्या देखें
किसी भी मुकाबले की टीम बनाते समय सबसे पहले यह देखना होगा कि किन खिलाड़ियों से पॉइंट अर्जित किये जा सकते हैं। दोनों टीमों में से कुछ खिलाड़ियों को छांटकर अलग करें और बाद में उनका विश्लेषण करें कि किसे टीम में रखना है और क्यों रखना है। मैच के समय एप्लीकेशन ओपन कर कोई भी टीम चुन लेने से नुकसान होना है।
कैसे खिलाड़ी होने चाहिए
जिस भी मैच की ड्रीम इलेवन बनाते हैं, वहां देखना होगा कि पिछले कुछ मैचों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा है। खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को टीम में लेने पर पछतावा ही होना है। इसके अलावा कुछ नहीं होगा। प्रदर्शन नहीं होने पर पॉइंट्स नहीं मिलेंगे और आपके लगाये हुए पैसे भी बर्बाद हो जाएँगे।
बल्लेबाजों को ज्यादा रखें
मैच के लिए टीम बनाते समय बल्लेबाजों को ज्यादा चुनने का प्रयास करना होगा। इस बार आईपीएल में देखा गया है कि बैटिंग में बड़े स्कोर बन रहे हैं और गेंदबाजों को पिटाई होती है। ऐसे में बल्लेबाज ज्यादा रखने से पॉइंट्स ज्यादा मिलने की संभावना रहती है। यह सीजन बल्लेबाजों के नाम ही रहा है।
आंकड़ों को जरुर खंगालें
ड्रीम टीम बनाने से पहले सभी गयारह खिलाड़ियों की कुंडली जरुर देख लें कि इस सीजन कितना स्ट्राइक रेट रहा और किस तरह की बैटिंग या गेंदबाजी देखने को मिली है। इन सभी ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हुए ड्रीम इलेवन में नुकसान से बचा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में सिर्फ ड्रीम इलेवन से जुड़े हुए कुछ सुझाव दिए गए हैं, गेम खेलने के लिए प्रेरित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। इसमें वित्तीय जोखिम रहता है। फैन्स अपने जोखिम पर ही इस तरह के गेम्स में हिस्सा लें।












Click it and Unblock the Notifications