Bismah Maroof: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज पूर्व कप्तान ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Bismah Maroof Announces Retirement: पाकिस्तान की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof) ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया है। 32 वर्षीय महिला क्रिकेटर ने 18 साल के करियर में 136 वनडे और 140 टी20I में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया।
दोनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाए
भले ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने में असफल रही, लेकिन उसके पास दोनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है- वनडे मैचों में 3369 और टी20ई में 2893 रन और सबसे अधिक अर्द्धशतक- वनडे में 21 और टी-20ई में 12 हैं।

15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया डेब्यू
साल 2006 में 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद, उन्होंने 2016 में टी20ई और एक साल बाद वनडे में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी संभाली। उन्होंने 34 एकदिवसीय और 62 टी20ई में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें क्रमशः 16 और 27 मैच जीते- जो पाकिस्तानी महिला कप्तानों के बीच सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत का दावा करता है।
गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का रहीं हिस्सा
कई चोटों से जूझने के बावजूद, मारूफ ने अपने करियर के दौरान आठ विश्व कप में भाग लिया और 2010 और 2014 में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। एक दशक से अधिक समय तक पाकिस्तान की बल्लेबाजी की आधारशिला और उनके बेहतर फील्डिरों में से एक होने के अलावा, मारूफ ने अपने अंशकालिक लेगस्पिन के साथ 80 अंतर्राष्ट्रीय विकेट भी लिए।
संन्यास के बाद किया सभी का धन्यवाद
उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा कि, 'मैंने उस खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, जो चुनौतियों, जीत और अविस्मरणीय यादों से भरी है।' 'मैं अपने परिवार के प्रति आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जिन्होंने शुरुआत से लेकर अब तक मेरी क्रिकेट यात्रा में मेरा समर्थन किया है।
ये भी पढ़ें- 'शमी ने पार्टी फंड में दिए करोड़ों रुपए...,' हसीन जहां ने फर्जी डॉक्यूमेंट मामले में भी किया चौंकाने वाला दावा
उन्होंने कहा कि, 'मैं उन फैंस की बहुत आभारी हूं जिनका अटूट समर्थन मेरे करियर के दौरान, जहां भी और जब भी मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, निरंतर मिलता रहा है। अंत में, मैं अपने साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो मेरे लिए परिवार की तरह बन गए हैं। हमने जो सौहार्द्र साझा किया है मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगी।'












Click it and Unblock the Notifications