IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज को जश्न मनाना पड़ा भारी, BCCI ने की कार्रवाई

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। गुजरात ने दिल्ली के 224 रनों का लगभग पीछा कर लिया था लेकिन अंततः 4 रनों से दिल्ली को जीत मिल गई। ऋषभ पन्त के बल्ले से तबाही देखने को मिली थी और छक्कों की बारिश हुई थी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रसिख सलाम को मैच के बाद सजा मिली है। बीसीसीआई ने उनको कॉड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर सजा देने की घोषणा की है। उनको लेवल 2.5 के उल्लंघन के कारण सज़ा देने का फैसला लिया गया है। यह लेवल मैदान पर बर्ताव को लेकर है।

rasikh salam

मैदान पर अत्यधिक जश्न मनाने के कारण रसिख के ऊपर कार्रवाई की गई है। उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया है। यह सामने नहीं आया कि इस खिलाड़ी के ऊपर कितने प्रतिशत जुर्माने की घोषणा हुई है लेकिन कार्रवाई की गई है। दिल्ली कैपिटल्स की जीत में रसिख सलाम की धांसू गेंदबाजी का अहम योगदान रहा था।

अपने 4 ओवरों की गेंदबाजी में रसिख ने कुल 44 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये थे। इस दौरान उन्होंने साई सुदर्शन को आउट किया था। इसके अलावा उन्होंने साई किशोर और शाहरुख़ खान के विकेट भी हासिल किये थे। दिल्ली ने मैच 4 रनों से जीता था।

ऋषभ पन्त ने दिल्ली के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 42 गेंदों में कुल 88 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पन्त के बल्ले से 8 धांसू छ्क्के आए थे। इसके अलावा उन्होंने 5 बेहतरीन चौके भी जमाए थे। अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन दिल्ली की पहली जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+