Anupamaa: अनुज नहीं अनुपमा से ये कलाकार होने वाला है अलविदा? फैंस को लगेगा झटका, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना का फेमस सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लीप के बाद से लोग इस शो के बारे में जमकर चर्चा कर रहे हैं। सीरियल की कहानी में अनु और अनुज अलग हो चुके हैं और फैंस ये नहीं देखना चाहते है।

अनुज नहीं 'अनुपमा' से बाहर होगा ये किरदार
अनुपमा सीरियल में इस वक्त काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है। एक तरफ श्रुति को गोली लग गई है तो वहीं आध्या अपनी मां से बहुत नाराज हो गई हैं। आध्या अनुपमा से बहुत नफरत करती है और चाहती हैं कि अनुज जल्द ही श्रुति से शादी कर ले। शो में लीप के बाद काफी चीजें बदल गई हैं।

anupamaa

अनुपमा का ये स्टार छोड़ रहा है शो
अनुपमा सीरियल बांग्ला शो श्रीमोयी की कॉपी है। श्रीमोयी में दर्शकों ने मुख्य किरदार के पति को मरते हुए देखा है इसलिए ये बताया गया कि अनुपमा में अनुज कपाड़िया की भी मौत हो जाएगी और गौरव खन्ना शो छोड़ देंगे। हालांकि गौरव और निर्माता राजन शाही दोनों ने पुष्टि की है कि अनुज अभी भी इस टीवी शो का हिस्सा हैं।

शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है
शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताया कि गौरव शो नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन अब एक और स्टार के शो छोड़ने की अफवाहें उड़ने लगी हैं। खबर आ रही है कि मदालसा शर्मा उर्फ ​​काव्या जल्द ही शो छोड़ सकती हैं। हालांकि शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि एक्ट्रेस शो से कही नहीं जा रही हैं। फिलहाल शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

बापूजी की वजह से वनराज बदलेगा अपना फैसला
दूसरी तरफ अहमदाबाद में बापूजी वनराज के खिलाफ हो जाएंगे। वह बा से कहेंगे कि जो भी वनराज डिंपी के साथ कर रहा है वो बहुत ही गलत है। लेकिन वनराज से भी ज्यादा वो गलत कर रही हैं जो अपने बेटे का इस हरकत में साथ दे रही हैं। लेकिन इस पर लीला अपने बेटे वनराज का ही साथ देगी और उसे सही बताएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+