MP निकाय चुनाव: दिग्गजों को परिजन की हार का डर, इसलिए पगडंडी से चौपाल तक धुंआधार प्रचार
सागर, 01 जुलाई। मप्र पंचायत चुनाव के पहले चरण में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे सहित पूर्व मंत्री कुसुम महदेले के परिजन के चुनाव हार जाने के बाद सागर में मंत्री गोविंद राजपूत सहित पूरा कुनबा अपने भतीजे को जिला सदस्य का चुनाव जिताने में जुट गया है। बता दें कि उनके भतीजे अरविंद सिंह राजपूत वार्ड नंबर 5 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड रहे हैं। गौरतलब है कि पंचायत और पंचायत चुनावों में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

प्रदेश में कई कद्दावर नेताओं और जनप्रतिनिधियों के परिजन सरपंच और जनपद का चुनाव हार गए हैं, इस कारण सागर जिले से आने वाले मंत्री और बडे नेता पहले ही सतर्क हो गए। परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जनपद सदस्य के लिए वार्ड नंबर 5 में गांव-गाव, गलियों में तो कभी चौपाल पर धुंआधार प्रचार करने में जुटे हैं। वे छोटी-छोटी सभाएं भी कर रहे हैं। अलग-अलग जगह बैठकें कर भतीजे अरविंद सिंह राजूपत को जिताने के लिए मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।
बडे भाई और बहू पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं
परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के बड़े भाई हीरा सिंह राजपूत जिला पंचायत का चुनाव निर्विरोध जीत चुके हैं। प्रदेश में सिर्फ हीरा सिंह ही जिला पंचायत का निर्विरोध चुनाव जीते हैं। दूसरी ओर मंत्री की भतीजी बहु साधना नीतू सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र की राहतगढ़ जनपद के वार्ड क्रमांक 17 से निर्विरोध चुनाव जीत चुकी हैं। साधना नीतू सिंह जिला पंचायत प्रत्याशी अरविंद सिंह की पत्नी हैं। अरविंद सिंह के पिता और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बड़े भाई गुलाब सिंह राजपूत राहतगढ़ जनपद के अध्यक्ष रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications