Lok Sabha Election: इंदौर में 26 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, आखिरी दिन आए बंपर आवेदन
इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन 14 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से तीन उम्मीदवार पूर्व में भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अंतिम दिन 11 नए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये। इस तरह इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 26 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं ।
नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन अक्षय बम (इंडियन नेशनल कांग्रेस), मुदित चौरसिया (निर्दलीय), शंकर लालवानी (भारतीय जनता पार्टी), भावना संगेलिया (जनता कांग्रेस), दिलीप ठक्कर (निर्दलीय), अर्जुन सीताराम (बहुजन मुक्ति पार्टी), संजय सोलंकी (बहुजन समाज पार्टी), अंकित गुप्ता (निर्दलीय), विजय इंगले (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), मोती सिंह छतर सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस), रविन्द्र लोखण्डे (निर्दलीय), सुनील तिवारी (निर्दलीय), पंकज रमेश (निर्दलीय) तथा जयदेव परमार (निर्दलीय) द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इनमें अक्षय बम, शंकर लालवानी तथा संजय सोलंकी पूर्व में भी नाम निर्देशन पत्र जमा कर चुके है। इस तरह नए 11 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये गए है। इंदौर संसदीय क्षेत्र में कुल 26 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये गए है।

प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को होगा। अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2024 (सोमवार) तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जिले में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा और 4 जून (मंगलवार) को मतगणना होगी।
इंदौर को लोकसभा चुनाव के मतदान में नम्बर वन बनाया जायेगा। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए इंदौर में अनेक नवाचार और अनूठी पहल की जा रही है। इसी के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
इंदौर शहर के विभिन्न व्यवसायिक संस्थाओं और संगठनों ने निर्णय लिया है कि मतदान दिवस पर 13 मई को मतदान करने वाले मतदाताओं को नि:शुल्क पोहे/जलेबी, आईस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, नूडल्स और मन्चुरियन खिलाये जायेंगे। साथ ही उन्हें खरीदी पर आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जायेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस कार्यक्रम में कहा कि मतदान में इंदौर को नम्बर वन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेगे।
ये भी पढ़े- Indore News: अंगुली पर मतदान की स्याही दिखाएं, फ्री में पोहा-जलेबी और आइसक्रीम खाएं












Click it and Unblock the Notifications