Indore News: तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर गलत काम किया
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से शादी का झांसा देकर गलत काम करने का मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर महिला के दोस्ती युवक से हुई थी, जिसके बाद युवक ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया, और फिर अलग-अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं इसके बाद युवक शादी के नाम पर महिला के साथ संबंध बनाता रहा, और फिर शादी के बाद करने पर बहाने बनाते रहा।
युवक की सच्चाई सामने आने पर महिला ने युवक की शिकायत पुलिस से की है जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि, वह तलाकशुदा है, जिसका फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ गलत काम किया है।

महिला ने बताया कि, युवक से उसके दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी, जहां 2 साल की दोस्ती के बाद युवक ने महिला से मिलने की इच्छा जताई, जिसके बाद महिला से मिलने पर युवक ने महिला को शादी का वादा किया। वहीं महिला की मर्जी के बगैर युवक ने महिला के साथ संबंध बनाएं। इसके बाद लगातार युवक अलग-अलग स्थान पर ले जाकर महिला के साथ संबंध बनाने लगा। वहीं जब भी महिला शादी की बात करती थी, तो वह बहाने बनाकर शादी की बात टाल देता था, लगातार युवक की ओर से शादी की बात टालने पर महिला ने पुलिस से युवक की शिकायत की है, जिसके बाद अब पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने बताया कि, उसने पहले ही युवक बताया था कि, वह तलाकशुदा है, जिसके बाद युवक ने कहा था कि, उसकी भी शादी हुई थी, और वह भी तलाकशुदा है। वहीं इसके बाद युवक ने लगातार महिला के साथ नजदीकी बढ़ाई और शादी का वादा किया। शादी का वादा करने के साथ ही युवक महिला को अलग-अलग स्थान पर ले गया है, जहां उसने जबरदस्ती महिला के साथ संबंध बनाए। वहीं जब महिला ने युवक से शादी की बात कही तो युवक शादी की बात से मुकर गया।
ये भी पढ़े- MP News: भैंस ढूंढने गया पति, मौका मिलते ही बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी












Click it and Unblock the Notifications