Indore News: अब तक का सबसे बड़ा दलबदल, हजारों कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
Lok Sabha Election से पहले BJP लगातार कांग्रेस को झटके देती नजर आ रही है, जहां अब सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है, इतना ही नहीं ये झटका कांग्रेस को किसी और ने नहीं बल्कि हाल ही में BJP का दामन थामने वाले सियासत के जय-वीरू यानि संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने दिया है।
शहर के दलाल बाग में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या BJP का दामन थामने लिया है। वहीं इस दलबदल की पटकथा को लिखने का श्रेय संजय शुक्ला और विशाल पटेल को दिया जा रहा है, जहां कांग्रेस के बाद अब BJP के जय-वीरू बन चुके इन दिग्गजों ने अपनी-अपनी विधानसभा से लगभग 10 हजार से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को BJP में शामिल करवाया है।

जानकारी के मुताबिक शहर के दलाल बाग में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान लगभग 16 पार्षद, 40 सरपंच और हजारों कार्यकर्ताओं ने BJP का दामन थाम लिया। BJP का दामन थामने वाले नेताओं में देपालपुर विधानसभा के सरपंच, हारे हुए प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और ब्लॉक प्रतिनिधि शामिल हैं। इन दिनों BJP का बड़ा अभियान दल बदल को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत इस बड़े कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। वहीं अब इंदौर की विधानसभा एक और देपालपुर विधानसभा से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के BJP में जाने के बाद कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है।
पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल दोनों ही कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां दोनों नेताओं का अच्छा खासा वर्चस्व भी अपने-अपने क्षेत्रों में माना जाता है, संजय शुक्ला विधायक होने के साथ-साथ महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विशाल पटेल देपालपुर विधायक रहने के साथ-साथ पार्टी के लिए अपनी भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए दोनों ही नेताओं के नाम टिकट की दौड़ में शामिल थे, लेकिन अचानक दोनों ही नेताओं ने टिकट की दौड़ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।
ये भी पढ़े- 'कांग्रेस बहुत बड़ी समस्या है', 'मिशन MP' पर आए PM MODI ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications