Indore News: शंकर लालवानी से 25 गुना ज्यादा अमीर हैं अक्षय बम, पहनते हैं 14 लाख की घड़ी
Lok Sabha Election के लिए इंदौर लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए अक्षय कांति बम में अपना नामांकन दाखिल किया है, जहां अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन फार्म में दिए गए संपत्ति के ब्योरो में उन्होंने अपने नाम पर करोड़ों की संपत्ति बताई है। इतना ही नहीं अक्षय कांति बम की ओर से दिए गए संपत्ति के आंकड़े के मुताबिक वह BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी से 25 गुना ज्यादा अमीर है।
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन फार्म में बताई गई संपत्ति का मूल्य लगभग 56 करोड रुपए है तो वहीं परिवार के नाम जो संपत्ति है, साथ ही परिवार के नाम जो संपत्ति है वह इससे अलग है। इतना ही नहीं अक्षय कांति बम के पास जो रोलेक्स घड़ी है, उसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई गई है। अक्षय कांति बम की पत्नी और बच्चों के नाम जो संपत्ति है, वह लगभग 22 करोड़ के आसपास है।

लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है, जहां नामांकन रैली के बहाने कांग्रेस ने अपनी शक्ति दिखाई। वहीं बम का नामांकन दाखिल कराने कांग्रेस के दिग्गज नेता बम के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे।
नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के साथ शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने जीत का दावा ठोंका है।
लोकसभा चुनाव में अबकी बार कांग्रेस ने इंदौर से अक्षय कांति बम को प्रत्याशी बनाया है, जहां अक्षय कांति बम लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं अक्षय कांति बम अलग-अलग क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं, तो वहीं अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसके बाद अब अक्षय बम का चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ेगा, जहां वे अलग-अलग क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
ये भी पढ़े- 'तो देश से विपक्ष खत्म हो जाएगा', विवेक तन्खा को आखिर क्यों कहनी पड़ी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications