Bhopal News: जाने भाजपा का हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का क्या है प्लान, संगठन महामंत्री हितानंद ने ली बैठक

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुरूवार को भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा चुनाव कार्यालय में बैठक को किया संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है।

श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन किया और अपना बलिदान दे दिया। इसलिए हम सभी कार्यकताओं को हर बूथ पर 370 नए वोट बढ़ाकर डॉ मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। भाजपा के कार्यकर्ता कमर कसकर अपने-अपने बूथों में 370 नए वोट बढाने के लक्ष्य को पूरा करे।

BJP has a plan to increase 370 votes at every booth Organization Secretary Hitanand took meeting

हितानंद ने कहा कि पार्टी ने हमें हर बूथ पर 13 करणीय कार्य दिए है। कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे महिलाओं को सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उज्जवला योजना के जरिये ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है तो वहीं पीएम स्वनिधि और ड्रोन दीदी योजना के जरिये महिलाएं आत्मनिर्भर होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं।

BJP has a plan to increase 370 votes at every booth Organization Secretary Hitanand took meeting

हितानंद ने कहा कि आज विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार देश का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री के दस वर्ष के कार्यकाल में अनेकों ऐसी उपलब्धियां हैं, जिन्हें जनता तक हमें पहुंचाना है। 500 वर्षो के सघर्ष और लाखों लोगों के वलिदान के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्ष के सुशासन, विकास और गरीब कल्याण के कार्यो को जन जन तक पहुचाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+