दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांगने पहुंची रिटायर्ड IPS की पत्नी ने जयवर्धन को दिया चैलेंज, जानिए कौन है ममता मीणा
Madhya Pradesh Rajgarh Lok sabha Chunav 2024: विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की खिलाफत करने वाली भाजपा की पूर्व विधायक और वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता ममता मीना का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिग्विजय सिंह को रावगढ़ से ज्यादा वोटों से अपने विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा से जिताने का दावा कर रही है।
दरअसल, ममता मीना इंडिया गठबंधन के देश राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार प्रसार कर रही है। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान ममता मीना ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सामने ही उनके बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को चैलेंज दे दिया कि लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को चाचौड़ा से एक नंबर पर लाएंगी।

राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह रविवार को प्रचार करने चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के अजगरी गाँव पहुंचे थे। यहाँ सभा में दिग्विजय भी मौजूद थे। इसी जनसभा में ममता मीणा ने जो भाषण दिया वो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जनसभा में ममता मीणा ने कहा- 'राजा साहब (दिग्विजय सिंह) से एक चीज कहनी चाहिए। आपके जो सुपुत्र विधायक हैं, वो यहाँ आए नहीं, मैं उनसे कहती कि हमारा कॉम्पिटिशन तो आपसे भी है। हम तो चाचौड़ा को एक नंबर पर लाएंगे और राघौगढ़ को भी पीछे छोड़ देंगे। पूरे मध्य प्रदेश में चाचौड़ा एक नंबर पर आना चाहिए।'

इस दौरान ममता मीणा ने राजगढ़ से वर्तमान सांसद रोडमल नागर पर जमकर भड़ास निकाली। पूर्व विधायक मीणा ने कहा, "मैं रोडमल नागर (भाजपा प्रत्याशी) से पूछना चाहती हूँ कि चाचौड़ा विधानसभा के लिए क्या किया? कौन सी बड़ी योजना लेकर आए? जब मैं विधायक थी, मेरे कार्यकाल में काम मंजूर हुए थे, रोडमल नागर ये नहीं बता सकते कि वो सभी काम मैंने कराए। उन्होंने खुद का बहुत ज्यादा विकास कर लिया, यह चाचौड़ा क्षेत्र वालों से छुपा नहीं है।"

"रोडमल अपने कार्यकर्ताओं को ही नहीं पहचानते," ममता मीणा ने जारी किया। "जो सुख-दुख में हमारे बीच में 10 साल में कभी एक बार नहीं आया। अरे भैया, बेटे की शादी रोज नहीं होती, बेटी की शादी रोज नहीं होती। हमारे घर में अगर किसी की मौत होती है तो वह रोज थोड़ी मरते हैं। सुख-दुख के क्षण में किसी कार्यकर्ता के पास आए हो तो बताएं। अगर किसी मीटिंग में किसी ने कुछ पूछ लिया तो 50 लोगों के सामने ऐसा बुरा डांटते हैं कि उसकी शक्ल देखने लायक होती है। ऐसे तो कोई एसपी सिपाही को नहीं डांटता है। इससे भी ज्यादा बुरी स्थिति होती है।"

कौन है ममता मीणा
बता दे ममता मीना रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह की पत्नी है। उन्होंने काफी लंबे वक्त तक भारतीय जनता पार्टी में काम किया है। 2004 में गुना जिला पंचायत की सदस्य बनी 2005 में गुना जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। बीजेपी ने उन्हें प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया। 2008 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रही। 2010 में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव बनी। 2010 में ही वह फिर जिला पंचायत सदस्य बनी 2013 में बीजेपी के टिकट पर वे गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनी, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह से चुनाव हार गई। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ममता की जगह प्रियंका मीणा को टिकट दे दिया। ममता ने इस बात से नाराज होकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और चुनाव लड़ी लेकिन उन्हें हर का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications