कांग्रेस के लिए राहु केतु है गुरु पित्रोदा और शिष्य राहुल, उनका का मानसिक संतुलन बिगड़ गया: शिवराज सिंह चौहान

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र की गंजबासौदा विधानसभा के ग्राम मानोरा से जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया और जगदीश स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की।

वहीं पूर्व सीएम ने बासौदा विधानसभा के कई गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर आमजन से संवाद किया। साथ ही गंजबासौदा में रोड-शो किया। इस दौरान चौहान ने कहा कि हम राजनीति में केवल दो ही उद्देश्यों से हैं। पहला देश की सेवा और दूसरा जनता की सेवा। मैं आपकी जिंदगी बेहतर बनाने में अपनी अंतिम सांस तक लगा दूंगा, किसी पद की ख्वाहिश नहीं है।

Rahu is Ketu for Congress statement of Pitroda and Rahul Gandhi Shivraj Singh Chouhan

राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की अमर्यादित भाषा पर पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी जी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, ये भारत के संस्कार नहीं है। दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जिनको दुनिया के दर्जनों देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। आज केवल भारत ही नहीं दुनिया की आस हैं, नरेन्द्र मोदी जी। उनके बारे में अपशब्दों का प्रयोग करना यही दर्शाता है कि, कांग्रेस बौखलाई है, उसका अस्तित्व समाप्त होने वाला है। हार का डर ऐसा है कि, वो सीट छोड़कर भाग रहें हैं। उस बौखलाहट में उन्होंने दिमागी संतुलन खो दिया है। राहुल गांधी जी का मानसिक उपचार कराने की आवश्यकता है, उनका इलाज होना चाहिए।

Rahu is Ketu for Congress statement of Pitroda and Rahul Gandhi Shivraj Singh Chouhan

राहु-केतु दोनों कांग्रेस की कुंडली में बैठ गए हैं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल के राजनैतिक गुरु कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि, अमेरिका में एक कानून बना है, जिसके तहत आपके मरने के बाद आपकी अर्जित की हुई सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खाते में चला जाएगा।

चौहान ने कहा कि, ये भारत है, यहां तो मां-बाप पेट काट-काट कर बेटे-बेटियों के लिए थोड़ा बहुत बचा पाते हैं और कांग्रेस कह रही है कि, हम मर गए तो 55 प्रतिशत सरकार के खाते में जाएंगे और तुम्हारे बच्चों को 45 प्रतिशत ही मिलेगा। ये पता नहीं कहाँ की सोच है। कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठ गई है, उलटे-सीधे फैसले कर रहे हैं। राहु-केतु दोनों ही कांग्रेस की कुंडली में बैठ गए हैं।

Rahu is Ketu for Congress statement of Pitroda and Rahul Gandhi Shivraj Singh Chouhan

कांग्रेस का समय खराब, बड़े नेता सीट छोड़ कर जा रहे

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस में बचा क्या है। उनकी सबसे बड़ी नेता मैडम सोनिया हार के डर से चुनाव नहीं लड़ रही है, उन्होंने राज्यसभा में बैकडोर से एंट्री ले ली है। राहुल गांधी अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए हैं। रणछोड़दास बन गए हैं। उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि आयोध्या में राममंदिर का नर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए। बहनें दीप जला रही थी, नौजवान भगवा पताकाएं लहरा रहे थे। पूरा देश खुशियां मना रहा था। यहां तक की आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा, उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और राममंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया। वहीं निमंत्रण सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खड़गे जी सहित कांग्रेस को भी मिला था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा हम नहीं जाएंगे मुहूर्त खराब है पूर्व सीएम ने कहा कि, मुहूर्त और समय तो कांग्रेस का ही खराब है।

मोदी अद्भुत नेता हैं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस सरकार में दुनिया में कहीं भी भारत का मान-सम्मान नहीं था। भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था, लेकिन 2014 के बाद से दुनियाभर में भारत का डंका बजा है और कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लगे हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का है। एक ही उदाहरण देखिए कि, रूस-यूक्रेन के बीच युध्द चल रहा था। भारत के बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। मोदी जी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को कर कहा कि, भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर निकलें तो युध्द थम जाए, जब बच्चे भारत माता की जय करते हुए निकले तो रूस और युक्रेन ने युध्द रोक दिया और हमारे बच्चे सुरक्षित निकल आए।

गांव-गांव में शिवराज का स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन-आशीर्वाद यात्रा गुरूवार को विदिशा लोकसभा की गंजबासौदा विधानसभा के 80 से भी ज्यादा गांवों में पहुंची। इस दौरान आमजन ने शिवराज सिंह चौहान का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने भैया शिवराज को अक्षत-चंदन का तिलक लगाकर आरती उतारी और हाथ में पैसे रख दिए। भांजे-भांजियों ने भी मामा-मामा पुराकते हुए शिवराज से भेंट की और उन्हें अपने गुल्लक भेंट किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+