MP Board: भोपाल में चाय वाले के लड़के ने किया 12वीं क्लास में टॉप, बताया कैसे मैथ-साइंस में प्राप्त की सफलता
MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार राजधानी भोपाल के 13 छात्रों ने कक्षा 12वीं की मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। लेकिन इनमें से दो छात्रों ने बड़े संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त की है दरअसल, एक के पिता फेरी वाले है। वहीं दूसरे के पिता चाय का ठेला लगाते हैं।
सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में पढ़ने वाले प्रशांत राजपूत में मैथ साइंस सब्जेक्ट में 484 नंबर प्राप्त किए हैं। कल जब एमपी बोर्ड का रिजल्ट आया और उन्होंने अपने नंबर देखें तो खुशी से झूम उठे। प्रशांत को कला संकाय में 8वां स्थान मिला है। उनका कहना है लेकिन कि मेरे पिता लीला किशन राजपूत चाय की दुकान कोलार पर लगाते हैं। वह गिलास धोते हैं चाय बनाते हैं मैं रोज सुबह 1 घंटे उनकी मदद के लिए दुकान पर जाता हूं।

प्रशांत ने कहा कि मेरे पिता ही मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा मोटिवेशन है 11वीं के बाद समर वेकेशन मिलता है लेकिन मैंने अपना समय बिल्कुल खराब नहीं किया मैं रोजाना तीन से पांच घंटे तक पढ़ाई करता था। इस दौरान मैंने सेल्फ स्टडी की घर में की। आर्थिक तंगी होने के चलते कोई बड़ी कोचिंग नहीं की।
कैसे की तैयारी
प्रशांत ने बताया कि उन्होंने अपने आखिरी 45 दिनों के एग्जाम समय में रोजाना एक शेड्यूल बनाया था। उन्होंने निर्धारित किया कि हर दिन क्या पढ़ना है। मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल तभी किया जाता था, जब उनकी दिन की पढ़ाई पूरी हो जाती। अर्थात, अगर उन्होंने पढ़ लिया तो ही वे फोन या टीवी देखते और कुछ सोशल मीडिया चेक करते। इसके अलावा, प्रशांत के पारेंट्स ने भी उनकी पढ़ाई में बहुत सहायता की। उनके छोटे से घर में, पिता ने किचन तोड़कर एक अलग कमरा उनके लिए बनाया। जिससे कि उनकी पढ़ाई करने में आसानी हो। प्रशांत का संदेश है कि कम पढ़ो मगर नियमितता बनाए रखो। नोट्स बनाते रहो और निश्चित रूप से सफल होओगे।
बता दे माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 12वीं की मेरिट लिस्ट में कुल 132 छात्र हैं, जिसमें भोपाल से 13 छात्रों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। ये छात्र विभिन्न शाखाओं में हैं, जैसे कि गणित, वाणिज्य, जीव विज्ञान, कला और होम साइंस।












Click it and Unblock the Notifications