Guna News: महाआर्यमन सिंधिया का अनूठा अंदाज, बैलगाड़ी पर सवार होकर पापा के लिए वोट मांगे
Lok Sabha Election की हलचल के बीच नेताओं के अलग-अलग अंदाज देखने मिल रहे हैं, जहां अबकी बार महाराज यानि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का अनूठा अंदाज देखने मिला।
पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव मैदान में उतरकर जनता से मतदान की अपील कर रहे महाआर्यमन बैलगाड़ी पर सवार हुए, जहां उन्होंने बैलगाड़ी की सवारी कर ग्रामीणों का दिल जीता है। वहीं महाआर्यमन का ये अनूठा अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया।

महाआर्यमन का अनूठा अंदाज
इन दिनों गुना लोकसभा में सियासी पारा चढ़ा हुआ है, जहां पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए बेटे महाआर्यमन जमकर पसीना बहा रहे हैं, इतना ही नहीं महाआर्यमन पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह अपने कर्मठ अंदाज से लोगों का दिल भी जीत रहे हैं। गुना लोकसभा में सिंधिया परिवार ने चुनावी मैदान संभाला हुआ है, जहां बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया और बेटे महाआर्यमन लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान महाआर्यमन सिंधिया का बेहद अनूठा अंदाज देखने मिला, जहां महाआर्यमन सिंधिया ने बैल गाड़ी पर सवार होकर पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रचार-प्रसार किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महाआर्यमन के साथ मौजूद रहे.
सिंधिया परिवार का एक्टिव अंदाज
गुना लोकसभा में बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के साथ है, जहां गुना लोकसभा से जीत तलाशते हुए अब बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। सिंधिया अबकी बार गुना लोकसभा सीट से ना सिर्फ चुनाव जीतना चाहते हैं, बल्कि जीत का खास रिकॉर्ड कायम करने की तरफ भी देख रहे हैं। बहरहाल, गुना लोकसभा को जीतने के लिए चुनावी रण में उतरे बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनत कितनी कामयाब होती है. ये आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए पत्नी प्रियदर्शिनी ने चुनाव मैदान संभाला, जमकर किया प्रचार












Click it and Unblock the Notifications