Live Video पलक झपकते ही कुंए में समा गया बच्चा, साथी की सूझबूझ से बच सकी जान
आंगन में खेलते-खेलते गहरे अंधेरे कुएं में गिरे बच्चे को उसके साथी बच्चे की सूझबूझ से बचा लिया गया है। साइकल पर खेल रहे बच्चे ने कुएं में गिर बच्चे से मोटर का पाइप पकड़कर पानी में रहने को कहा और चिल्लाकर मदद मांगी थी।

Live Video: जाको राखे साईंया मार सके न कोय...इस कहावत को दमोह में चरितार्थ होते प्रत्यक्ष देखा गया। दरअसल यहां सिविल वार्ड में पवन जैन के मकान में आंगन में बने कवर्ड कुएं में 7 साल का एक बच्चा खेलते-खेलते एक सेकंड में गिर गया। वहीं उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चे ने देखा ओर कुएं में गिरे बच्चे से मोटर के पाइप व रस्सी पकड़ने को कहा और चिल्लाकर मदद बुलाई। कुछ ही देर में मकान मालिक ने कुंए में उतरकर रस्सी के सहारे बच्चे को बचा लिया।

Damoh के सिविल वार्ड में पवन जैन का मकान है, उनके आंगन में करीब 28 फीट गहरा कुआं है। हालांकि यह कवर्ड है, ऊपर से जाली भी लगी हुई है। पक्के फर्श पर किराएदार के दो बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान 7 साल का अनरव जैन बच्चे खेलते-खेलते कुएं की पट्टी पर पैर रखकर खड़ा हो गया और अनियंत्रित होकर उसक पैर कुएं की जाली पर पड़ गया, जाली कमजोर होने के कारण एक पल में अनरव कुंए के अंदर गिर गया। चंद फीट दूर साइकल पर खेल रहे संयम जैन ने उसे देखा और चिल्लाकर मदद मांगी। कुएं में झांककर उसने अनरव से कहा कि कुएं में मोटर का पाइप लगा है, रस्सी भी बंधी वह उसे पकड़ ले, इतने में उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पवन जैन आ गए। उन्होंने चिल्लाकर बाकी सदस्यों को भी बुला लिया।

पवन जैन तैरना जानते हैं, एक रस्सी को कुएं के मुहाने पर लोहे की राड से बांधकर उसके सहारे कुएं में उतर गए और बच्चे के पास पहुंच गए। बच्चा साहसी व हिम्मत वाला था, वह कुएं के अंदर भी शांत था। पवन ने उसकी कमर में रस्सी बांध दी और ऊपर मौजूद परिवार के सदस्यों से धीरे-धीरे रस्सी खींचने को बोला। करीब 5 मिनट में बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाद में उसी रस्सी के सहारे पवन जैन भी बाहर आए।
कुएं को पूरी तरह बंद कर रखा है, पता नहीं जाली कैसे टूटी
पवन जैन ने बताया कि गनीमत रही कि ईश्वर की कृपा से वे बुधवार को घर में ही थे, घर में और कोई तैरना भी नहीं जानता। बच्चे की आवाज सुनकर दौड़कर कुएं के पास पहुंच गए थे। अनरव काफी हिम्मतवाला बच्चा है। वह कुंए के अंदर एकदम बिना डरे शांत था, इसी कारण उसे आसानी से बाहर निकाल पाए। पवन के अनुसार कुएं को पूरी तरह बंद करके रखा है। केवल कुछ फीट का मुहांना खुला है, जिसे लोहे की जाली से बंद करके रखा है। पता नहीं पैर रखते ही जाली कैसे टूट गई। अब ग्रिल वाली जाली बनवा रहे हैं, ताकि खतरे की आशंका भी न रहे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications