MP Lok Sabha Chunav Voting: 6 बजे तक 58.35 हुआ मतदान, होशांगाबाद में सबसे ज्यादा पड़े वोट

MP Lok Sabha Election Phase 2 Voting Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान हुआ। प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद सीट पर बड़ी ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले गए है।

MP Lok Sabha Election Live Voting

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 6 लोकसभा क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक कुल 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें 67.16 % मतदान होशंगाबाद क्षेत्र का रहा है। टीकमगढ़ में 57.19% , दमोह 53.66%, खजुराहो 52.91%, सतना 57.18%, रीवा 45.02% मतदान हुआ है।

LIVE Feed
Apr 26, 2024, 7:23 PM IST

होशंगाबाद में सर्वाधिक 67.16 % हुआ मतदान

होशंगाबाद के पिपरिया में 73.32%, सिवनीमालवा में 69.76%, तेंदूखेड़ा में 69.33%, सोहागपुर में 68.32% और गाडरवारा में 67.72% हुआ है।
Apr 26, 2024, 7:22 PM IST

6 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 58.35 रहा

लोकसभा के दूसरे चरण में मप्र के 6 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इनमें शाम 6 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 58.35 रहा। सर्वाधिक 67.16 % मतदान होशंगाबाद क्षेत्र का रहा है।
Apr 26, 2024, 4:48 PM IST

सतना: दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान

सतना संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन में वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने समावेशी,सुगम,विश्वसनीय एवं नैतिक मतदान कर उत्साह पूर्वक निभाई अपनी जिम्मेदारी।
Apr 26, 2024, 4:47 PM IST

वोट डालने के लिए लगी लंबी कतार

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में संसदीय क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चंदला एवं राजनगर में और टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के महाराजपुर विधानसभा में वोट डालने के लिए लगी लंबी कतार
Apr 26, 2024, 4:31 PM IST

MP में 3:49 बजे तक 46.68% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3:49 बजे तक 46.68% मतदान हुआ है। टीकमगढ़ में 49.84% , दमोह 45.69%, खजुराहो 43.89%, सतना 47.68% रीवा 37.55% व होशंगाबाद में 55.79% मतदान हुआ है।
Apr 26, 2024, 3:44 PM IST

MP में 3 बजे तक 46.50 प्रतिशत हुआ मतदान

मध्य प्रदेश में तीन बजे तक 46.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा होशंगाबाद में 55.79 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, रीवा में 37.55, दमोह में 45.69%, खुजराहो में 43.89, सनता में 47.68, टीकमगढ़ में 48.76 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
Apr 26, 2024, 3:40 PM IST

होशंगाबाद: 85 वर्ष की अजूधी बाई ने किया मतदान

होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र अंर्तगत तेंदूखेड़ा विधानसभा की बुजुर्ग मतदाता श्रीमती अजूधी बाई (85 वर्ष) ने मतदान केंद्र आकर उत्साह से किया मतदान।
Apr 26, 2024, 3:21 PM IST

नर्मदापुरम: खल गांव में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

नर्मदापुरम -सिवनी मालवा विधानसभा के खल गांव में सड़क के खराब होने को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के खराब होने को लेकर कई बार ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते आज हमें चुनाव का बहिष्कार करना पड़ा।
Apr 26, 2024, 2:51 PM IST

गढ़ा गांव में धीरेंद्र शास्त्री ने डाला वोट

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने गृह जिले छतरपुर के गढ़ा गांव पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया। यह क्षेत्र खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में आता है।
Apr 26, 2024, 2:49 PM IST

सिंगार बाई ने घर से किया मतदान

चुनाव आयोग की होम वोटिंग सुविधा अंतर्गत भोपाल संसदीय क्षेत्र के सीहोर विधानसभा में तिलक मुहल्ला निवासी शतायु मतदाता सिंगार बाई ने सुगमता से घर पर ही किया मतदान।
Apr 26, 2024, 2:47 PM IST

पैर में था फ्रैक्चर, फिर भी मतदान करने पहुंचे मनोज

होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत नरसिंहपुर विधानसभा के ग्राम नकटुआ निवासी मनोज कुमार यादव ने पैर फ्रैक्चर होने के बाद भी मतदान का कर्तव्य निभाया।
Apr 26, 2024, 2:46 PM IST

पारंपरिक पोशाक में बुजुर्ग महिलाओं ने किया मतदान

होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गाडरवारा विधानसभा की ग्राम बनखेड़ी छोटी में पारंपरिक पोशाक में बुजुर्ग महिलाओं ने मतदान किया।
Apr 26, 2024, 1:57 PM IST

MP में 1 बजे तक 38.96 प्रतिशित हुई वोटिंग

मध्य प्रदेश की छह सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 38.96 प्रतिशित मतदान हुआ है। होशंगाबाद में सबसे अधिक 45.71 प्रतिशित वोटिंग हुई हैं। वहीं, टीकमगढ़ में 40.21%, दमोह में 37.57%, खजुराहो में 37.89%, रीवा में 31.85%, सतना में 40.83% में वोटिंग हुई है।
Apr 26, 2024, 12:52 PM IST

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने की प्रेस वार्ता

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के संबंध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिपरिया विधानसभा में सबसे अच्छी वोटिंग हुई है।
Apr 26, 2024, 12:30 PM IST

रीवा: 103 वर्षीय रुद्र दुबे ने मतदान

रीवा संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र सिरमौर के अंतर्गत ग्राम दोंदर के मतदान केंद्र-48 में 103 वर्षीय रुद्र नारायण दुबे ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
Apr 26, 2024, 12:24 PM IST

फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने किया मतदान

फिल्म अभिनेता एवं लेखक आशुतोष राणा होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के गाडरवारा पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। मतदान करने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि, लोकतंत्र का यह पर्व हमें गौरवान्वित करने वाला है और इस पर्व में हम सबको बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है। इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से वोट करने की अपील की।
फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने किया मतदान
Apr 26, 2024, 12:12 PM IST

भोपाल पहुंचे अमित शाह ने मतदाताओं से की ये अपील

मध्य प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज पूरे देश भर में दूसरे चरण का मतदान जारी है। लोग भारी संख्या में वोट दे रहे हैं। मैं मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि सुरक्षित देश के लिए, समृद्ध देश के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए ऐसी पार्टी चुनिए जो अपने वादों पर खरी उतरे... देश भर में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहुत उत्साह है।
Apr 26, 2024, 11:48 AM IST

11 बजे तक 28.15 प्रतिशत हुआ मतदान

मध्य प्रदेश की छह सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। होशंगाबाद में सबसे अधिक 32.40 फीसदी वोट पड़े हैं। तो वहीं, सतना में 30.32%, टीकमगढ़ 29.96% , खजुराहो में 28.14%, दमोह में 26.84% और रीवा में 24.46% वोटिंग हुई है।
Apr 26, 2024, 10:17 AM IST

एमपी की किस सीट पर कितने फीसदी मतदान?

मध्य प्रदेश की छह सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13.82 फीसदी मतदान हुआ है। होशंगाबाद में सबसे अधिक 15.95 फीसदी वोट पड़े है। दमोह: 13.34 होशंगाबाद: 15.95 खजुराहो: 13.44 रीवा: 13.44 सतना: 13.59 टीकमगढ़: 13.36
Apr 26, 2024, 10:12 AM IST

PM मोदी के हाथों को मजबूत करें: राजेंद्र शुक्ला

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, "मैं जनता से यही अपील करता हूं कि आज का दिन भारत के भविष्य को बनाने का दिन है... हमें भारत की तरक्की को सुनिश्चित करना चाहिए और PM मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए मतदान करें... हमारी लड़ाई तो 400 सीट की है, उन्हें(कांग्रेस) तो 50 सीट मिल जाए तो बहुत है।"
Apr 26, 2024, 10:09 AM IST

एमपी मंत्री प्रह्लाद पटेल ने युवाओं से मतदान करने की अपील

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "मेरी युवाओं से अपील है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।"
Apr 26, 2024, 10:04 AM IST

MP CM मोहन यादव ने की मतदान करने की अपील

एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि आप सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि मतदान के अधिकार का उपयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करें।
Apr 26, 2024, 9:24 AM IST

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने डाला वोट

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाला।
Apr 26, 2024, 7:38 AM IST

मतदान सुबह 6 बजे से जारी हो गया है

मतदान सुबह 6 बजे से जारी हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच में वोटिंग हो रही है।
Apr 25, 2024, 8:10 PM IST

एमपी की 6 सीटों पर वोटिंग शुरू

एमपी की 6 सीटों पर वोटिंग शुरू, सुरक्षा कड़ी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+