Sagar: तेंदुए की दहशत से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का घाट रोड बंद, बैरिकेट्स लगाए, नोटिस भी चिपकाए
मप्र के सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर की पहाड़ियों पर तेंदुआ घूम रहा है। बीती रात पहाड़ी पर बने बिजली दफ्तर के बाद एक कुत्ते का शिकार कर लिया। सोमवार को विवि प्रशासन ने घाटी मार्ग को बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया है।

तेंदुए की दहशत के चलते मप्र के सागर में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि में प्रशासनिक कार्यालय के सामने की तरफ से निकला पहाड़ी मार्ग बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यहां बेरिकेट्स लगाकर रोड को पैदल, दुपहिया वाहन सहित सभी के लिए बंद कर नोटिस चस्पा गया है। तेंदुए ने यहां बीती रात पुराने फिल्टर हाउस के पास चौकीदार के कुत्ते का शिकार कर लिया था, दिनभर सर्चिंग के बाद तेंदुए का पता नहीं चल सका।

मप्र के सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में तेंदुए की दहशत से स्टाफ और कैंपस परिसर में रहने वाले शिक्षक व उनका परिवार डरा हुआ है। तेंदुए की जानकारी लगते ही विवि प्रशासन ने तहसीली तरफ से विवि जाने के लिए मार्ग को दोनों तरफ से बंद कर दिया है। यहां जगह-जगह नोटिस चस्पा किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति यहां से स्वेच्छा या जबरन न निकले। इलाके में तेंदुए की जानकारी मिली है। मार्ग आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। यदि कोई जबरन यहां से निकलता है और उसके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। संभवत: यह पहला मौका है जब विवि में तेंदुए या किसी अन्य अज्ञात जंगली जानवर की मौजूदगी से विवि का मार्ग बंद किया गया हो।

सर्चिंग के बाद भी नहीं दिखा तेंदुआ
वन विभाग के रेंजर लखन सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग को विवि व पुलिस के माध्यम से सूचना मिली थी कि बीती रात विवि पहाड़ी पर तेंदुआ की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। टीमें ने रात में यहां सर्चिंग की थी, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला था। सुबह से दिनभर पहाड़ी और इससे लगे जंगल के आसपास के इलाके में वन विभाग व विवि के सुरक्षाकर्मियों की टीम ने तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बता दें कि विवि के लंबे-चौड़े पहाड़ी इलाके और जंगल में पहले भी तेंदुआ आते-जाते रहे हैं। कई दफा तेंदुआ कैंपस इलाके तक पहुंच गया था। इसी कारण विवि प्रशासन ने इस बार लोगों की सुरक्षा के लिए पीछे की तरफ का आने-जाने का मार्ग बंद किया है।
-
Petrol Crisis: थम जाएगी शहर की रफ्तार? इजराइल-ईरान तनाव के बीच पेट्रोल खत्म होने से महाराष्ट्र में अफरातफरी! -
वर्ल्ड से बाहर होते ही पाकिस्तानी टीम में भारी बदलाव, बाबर सहित कई प्लेयर्स बाहर, 6 नए खिलाड़ी टीम में शामिल -
अर्जुन और सानिया के बीच कितना है उम्र का फासला, आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू? -
Nitish Kumar के राज्यसभा जाते ही बिहार का नया CM कौन? Tejashwi की भविष्यवाणी सच होगी? BJP की 'गोटी' फिक्स? -
PM Kisan: अब किसानों को मिलेंगे 36,000 रुपये, बिना एक भी रुपया खर्च किए हर महीने आएगी पेंशन -
IND vs ENG: क्या 5 नहीं अब 6 मार्च को खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच? ICC ने दिया अपडेट -
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पठान ब्रदर्स को लेकर विवाद, आखिर क्यों किया गया बुरी तरह ट्रोल -
PM Kisan Yojana: बटाईदारों को भी मिलेंगे पीएम किसान के 2000 रुपये? 22वीं किस्त से पहले समझ लें नियम -
Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok की मेहंदी सेलिब्रेशन, होने वाली दुल्हनिया के नूर ने ढाया कहर, वीडियो वायरल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड -
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: कब और कहां होंगे खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक? अमेरिका-इजरायल हमले में हुई थी मौत -
Happy Holi Wishes in Hindi: 'रंगों की बरसात हो खुशियों की सौगात हो',अपनों को भेंजे खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications