Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Missionary: चाइल्ड होम में 194 बच्चे मिले, धर्मांतरण कराते हैं, बाल आयोग ने कराई एफआईआर

National Commission for Children के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सदस्यों को मप्र के दमोह जिले में अवैध रुप से संचालित मिशनरी के बाल भवन होम में अंदर जाने से रोक दिया। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला। यहां तीन अवैध चाइल्ड होम में करीब 194 बच्चों को कैद कर रखा गया था, धर्मांतरण कराया जा रहा था।

राष्ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष

राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो, सदस्य ओंकार सिंह रविवार को दमोह में मिशनरी संस्था द्वारा अवैध रुप से चलाए जा रहे बाल भवन पहुंचे थे। संस्था के प्रमुख डॉ. अजय लाल व अन्य लोगों ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। परिचय देने के बाद भी सहयोग नहीं दिया तो पुलिस को बुलाना पड़ाना। अवैध रुप से संचालित तीन होम में 194 बच्चे रजिस्टर्ड थे, जिनमें से करीब डेढ़ सौ बच्चों को कमरों में बंद करके रखा गया था। इनका धर्मांतरण कराया जा रहा था। एक को पास्टर बनाने की तैयारी थी। अध्यक्ष ने डॉ. अजय लाल सहित 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है।

राष्ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष

National Commission for Children ने मप्र के दमोह जिला मुख्यालय पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां के कथित समाजसेवी डॉ. अजय लाल जो ऑल इंडिया क्राइस सोसायटी सहित मिशन अस्पताल, सेंट्रल इंडिया क्रिश्चियन मिशन के महत्वपूर्ण पदों पर है उसके खिलाफ एफआईआर कराई है। दरअसल बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो व सदस्य ओंकार सिंह की टीम ने दमोह में मिशनरी के बाल भवन पहुंचकर औचक निरीक्षण किया था। यहां गड़बड़ियों को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आयोग अध्यक्ष व सदस्य जब मिशनरी के बालभवन होम पहुंचे तो यहां के कर्मचारियों व कर्ताधर्ताओं ने अंदर जाने से रोक दिया। बाद में पुलिस बल बुलाकर अंदर देखा तो तीन होम संचालित हो रहे थे। पहले में 46, दूसरे में 91 में से 46 और तीसरे अवैध होम में 19 जुवेनाइल अर्थात 18 साल से कम उम्र के बच्चे मिले, जिन्हें कमरों में बंद करके रखा गया था। आयोग अध्यक्ष ने कमरे खुलवाकर इनसे बातचीत कर इसकी वीडियोग्राफी कराई है।

अध्यक्ष, सदस्य खुद थाने पहुंचे, कराई एफआईआर
राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो और मप्र बाल आयोग के सदस्य ओंकार सिंह मिशन के चाइल्ड होम का निरीक्षण कर रिपोर्ट व सबूत लेकर सीधे दमोह देहात थाने पहुुंचे और यहां पर मिशन के प्रमुख व चाइल्ड होम संचालन कमेटी के प्रमुख डॉ. अजय लाल सहित नौ लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मिशनरी संस्था द्वारा अवैध रुप से संचालित इस संस्था के चाइल्ड होम में बच्चों को क्रिश्चियन बनाया जा रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+