जबलपुर के नए मेयर को इस हफ़्ते मिल जाएगी कुर्सी, BJP को ये प्रोग्राम पसंद नहीं...!
जबलपुर, 02 अगस्त: इस महीने के पहले सप्ताह में ही जबलपुर की जनता को नई 'नगर सरकार' मिल जाएगी। नए निर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 7 अगस्त को होगा। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 17 साल बाद शहर को कांग्रेस का महापौर नसीब होगा, वही सदन में बीजेपी के पार्षदों की संख्या ज्यादा रहेंगी। समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है, तो वही बीजेपी पार्षदों के शामिल होने पर सस्पेंस बरक़रार है।

7 अगस्त को नए महापौर को मिल जाएगा ‘कुर्सी का साथ’
मप्र की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर शहर को 'नगर सरकार' मिलने जा रही है। खबर है कि नव निर्वाचित कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और पार्षदों ने पंडितों से मुहूर्त निकलवाया है। 7 अगस्त को शुभ घड़ी में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए अधिकारियों ने वेटरनरी कॉलेज परिसर की जगह चुनी है। बारिश के मौसम के मद्देनजर वाटरफ्रूफ डोम लगाया जा रहा है, ताकि बारिश समारोह में किसी तरह का खलल पैदा न करें।

कमलनाथ, तन्खा समेत की दिग्गजों को न्यौता
कांग्रेस के लिए इस बार यह शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह कई मायनों में ख़ास है। बड़ी वजह 17 साल बाद पार्टी का महापौर नगर निगम की बागडोर संभालेंगा। नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि उन्होंने भाजपा कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी आयोजन में आमंत्रित किया है। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है। वही स्थानीय सभी सांसद, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

भाजपा पार्षदों की शपथ पर सस्पेंस !
जबलपुर के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के 44, कांग्रेस के 26, निर्दलीय 7 और AIMIM के दो पार्षद जीते है। शपथ के लिए कांग्रेसी पार्षद जहाँ उत्साहित है तो वही अपनी पार्टी के महापौर के बिना बीजेपी के 26 नव निर्वाचित पार्षदों के लिए शपथ की रस्म औपचारिकता ही है। बीजेपी नगर अध्यक्ष ने एक मीडिया में भी यह बयान दे दिया कि पार्टी सीनियर लीडर की सलाह के बाद पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का अंतिम फैसला लिया जाएगा। इससे सस्पेंस क्रिएट हो गया है और चर्चा होने लगी है कि क्या वेटरनरी कॉलेज परिसर में होने वाले आयोजन को BJP बायकॉट करेगी?

10 अगस्त को निगम अध्यक्ष का चुनाव
महापौर-पार्षदों की शपथ के तीन दिन बाद यानी 10 अगस्स्त को नगर निगम का पहला सम्मिलन होगा। जिसमें नगर निगम सदन अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। अध्यक्ष के इस चुनाव में पीठासीन अधिकारी जिला कलेक्टर होंगे। इस बार निगम में महापौर भले ही कांग्रेस का है, लेकिन 79 में से 44 पार्षदों के साथ बीजेपी का बहुमत है। लिहाजा नगर निगम अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी उम्मीदवार की ही प्रबल दावेदारी है। वर्तमान में इसके लिए रिंकू विज और लवलीन आनंद का नाम चर्चा में है। अध्यक्ष कौन होगा इसका फैसला 10 अगस्त को हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Madhya pradesh: जबलपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भीषण आग, 8 की मौत, 4 घायल
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications