Madhya pradesh: जबलपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भीषण आग, 8 की मौत, 4 घायल

जबलपुर, 01 अगस्त: मप्र के जबलपुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भीषण आग गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मरीजों के अलावा हॉस्पिटल का स्टाफ और एक अटेंडेंट शामिल है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को स्टाफ को भी बाहर निकाल गया। 4 लोगों के घायल होने की खबर है, जो आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गए। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुतबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

Recommended Video

      मप्र के जबलपुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 4-5 मरीजों के जलकर मौत होने की खबर है, राहत बचाब के लिए टीमें पहुंची है

      दोपहर करीब 3 बजे लगी आग

      दोपहर करीब 3 बजे लगी आग

      शहर के विजय नगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में यह भीषण आग लगी। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुतबिक अस्पताल के एंट्रेस पॉइंट पर दोपहर करीब पौने तीन बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई है। फ़ौरन मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुँची और रेस्क्यू का काम शुरू हुआ। आग की लपटों में फंसे अस्पताल के अंदर के लोगों को निकाला गया। पुलिस के मुताबिक जिस वक्त आग लगी, उस वक्त हॉस्पिटल में कई स्टाफ और मरीज मौजूद थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

      8 लोगों की मौत की पुष्टि, जिसमें 4 मरीजों की भी मौत

      8 लोगों की मौत की पुष्टि, जिसमें 4 मरीजों की भी मौत

      सीएमएचओ रत्नेश कुररिया ने इस हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में अस्पताल में भर्ती 4 मरीज, स्टाफ के 3 लोग और 1 मरीज का अटेंडेंट शामिल है। इसके अलावा अन्य 4 लोग भी आग में बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें नजदीकी निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसा होते ही पूरे अस्पताल में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने भागने लगे।

      सीएम शिवराज ने जताया दुख

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

      मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का एलान

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।

      शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

      शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

      हादसे के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को पता चला कि अस्पताल के एंट्रेंस पर बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। जिसके बाद लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरे अस्पताल में आग फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग बुझाने के पर्याप्त साधन मौजूद नहीं थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+