जबलपुर-छिंदवाड़ा और बालाघाट के दौरे पर आज रहेंगे CM मोहन यादव, करेंगे जनसभा
MP CM Mohan Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज (27 मार्च) अंतिम दिन है। भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कराने के आज खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर-छिंदवाड़ा और बालाघाट के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान सीएम यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रकार का माहौल दिख छिंदवाड़ा सहित पूरी बेल्ट का...निश्चित रूप से भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता जीजान से लगे हुए है। सीएम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जो माहौल बना हुआ, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि छिंदवाड़ा मोदी मय हो गया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ जबलपुर पहुंच चुके हैं। यहां वे चुनावी रथ पर सवार होकर जबलपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली में शामिल हुए। साथ ही, सीएम मोहन यादव ने आशीष दुबे का नामांकन फार्म दाखिल कराया।
ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम यादव जबलपुर के शहीद स्मारक से एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम छिंदवाड़ा भी जाएंगे और भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू बंटी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे और नामांकन रैली में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications