जेपी नड्डा ने शहडोल और जबलपुर में की चुनावी जनसभा, 'इंडिया' गठबंधन को बताया भ्रष्टाचारियों का टोला
MP News: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार 2 अप्रैल को मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां शहडोल और जबलपुर में बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज प्रत्येक भारतीय विकसित भारत के स्वप्न को साकार होते हुए देख रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला।
जेपी नड्डा ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन भ्रष्ट और वंशवादी नेताओं का एक समूह है। जो बस एक ही काम में जुटा है, मोदी हटाओ। जबकि, पीएम मोदी कह रहे है देश को आगे ले जाओ। कहा कि यह जो इंडिया गठबंधन है, भ्रष्टाचारियों का टोला है। विपक्ष के सारे नेता बेल पर हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जेल में हैं कि नहीं हैं, केजरीवाल जेल में हैं कि नहीं हैं, मनीष सिसोदिया जेल में हैं कि नहीं हैं, सत्येंद्र जैन जेल में हैं कि नहीं, आजम खान जेल में हैं कि नहीं, प्रिया मलिक जेल में हैं कि नहीं हैं। यह इंडी अलाइंस के सारे नेता बेल पर हैं। मोदी की लड़ाई देश को आगे ले जाने की है और इनकी लड़ाई परिवार को बचाने की है।
कहा कि लंबे समय तक शहडोल और मध्यप्रदेश में वह दौर भी देखा है, जब सारे इलाके की उपेक्षा होती थी। उस समय जो सरकार बना करती थी, वह समाज को बांटकर जाति के आधार पर परिवारवाद का नाम पर तुष्टीकरण वोट बैंक की राजनीति करती थी। केवल एक परिवार के सदस्य ही आगे रहते थे जबकि बाकी लोगों को सिर्फ ताली बजानी होती थी।
उन्होंने कहा कि आज हम कह सकते हैं कि मोदी जी के आने के बाद वंशवाद की राजनीति, जाति की राजनीति और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हो गई है और देश में विकास की एक नई राजनीति शुरू हुई है। कहा कि लोगों को तय करना चाहिए कि वे किस तरह की राजनीति पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications