MP News: 6 लोकसभा सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए अधिकारी तैयार, मंडला में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान 19 अप्रैल को होंगे। इस बीच चुनाव कराने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान छिंदवाड़ा में मतदान सामग्री ले जाते हुए एक महिला अधिकारी की तस्वीर में वायरल हुई।
मध्य प्रदेश में शुक्रवार, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में वोटिंग हो रही है - छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सीधी, जबलपुर और शहडोल। एक दिन पहले, गुरुवार को, मतदान दल सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।

मंडला में मतदान सामग्री लेने पहुंचे सहायक प्राध्यापक मनीराम कांवरे की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज में मतदान दलों को चुनाव सामग्री दी गई। छिंदवाड़ा और चौरई विधानसभा के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया।
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार व मौजूदा सांसद नकुलनाथ और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के बीच है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से देवराम भलावी भी मैदान में हैं।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए 1939 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 16 लाख 32190 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदान केंद्रों पर दिव्यांग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जबलपुर में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय कैम्पस से मतदानकर्मियों को चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। यहाँ निर्वाचन विभाग ने 15000 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, और 8000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

चुनाव सामग्री दो पालियों में बांटी गई है। पहली पाली में पाटन, बरगी, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर और सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदानकर्मियों को सुबह 7.30 बजे रवाना किया गया, जबकि दूसरी पाली में जबलपुर कैंट, जबलपुर पश्चिम और पनागर विधानसभा के मतदानकर्मियों को सुबह 8.30 बजे मतदान सामग्री का वितरण किया गया है।
जबलपुर लोकसभा सीट पर हो रहे चुनाव में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर 2139 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 1894304 (961997 पुरुष, 93212 महिलाएं, 95 अन्य) मतदाता हैं। यहाँ पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं की संख्या 38459 है, और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 6666 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2241 है।
जबलपुर लोकसभा सीट पर 170 सेक्टर बनाए गए हैं, और यहाँ 15 वल्नरेबल सेक्टर और 482 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। यहां पर लोकसभा सीट पर क्या हैं जनता के मुद्दे और क्या है चुनावी हवा, इसका सबसे सटीक और विस्तृत विश्लेषण मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications