नीलेश अवस्थी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों की 'असली' वजह आई सामने, अजय विश्नोई ने बताया सब कुछ!

MP Politics News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आज कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ पाटन सीट पर एक बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के भाजपा में शामिल होने की खबरें तेज हो चली हैं।

इन खबरों को बल इसलिए मिला क्यों पूर्व मंत्री और पाटन से मौजूदा विधायक अजय विश्नोई ने अपने 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें अजय और अवस्थी एक दूसरे खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें दोनों को एक-एक बार सफलता मिली है।

Patan Nilesh Awasthi Ajay Bishnoi

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर विधायक अजय विश्नोई ने लिखा पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार भाई आशीष दुबे की मदद करने बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हे विश्वास हैं कि बीजेपी पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हे चुनाव लड़ाएगी।

फिलहाल इस बारे में खुद नीलेाश अवस्थी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नीलेश मिश्रा ने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है।

आपको बता दें पिछले दिनों कांग्रेस से कई दिग्गज नेता अलविदा कर चुके हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री से लेकर कई दिग्गज नेताओं का जाना लगा हुआ है। यही कारण है कि ऐसे में किसी नए नेता का पार्टी छोड़ना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

कौन के नीलेश अवस्थी
पाटन के रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश अवस्थी 45 साल के हैं और पोस्ट ग्रेजुएट, एमकाम, जीएस कालेज, जबलपुर से 1997 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पढ़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+