PM मोदी के मेगा रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ इतनी की भरभरा कर गिरा मंच, video
Accident In PM Modi Road Show: मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया है।जबलपुर में रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच टूट गया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
जानकारी अनुसार भारी भीड़ के कारण जबलपुर में स्वागत मंच टूट गया है। ये स्वागत मंच कटंगा से गोरखपुर मार्ग पर बना था, जो भारी भीड़ के चलते टूट गया। मंच टूटने से मंच ऊपर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी अनुसार मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ गए थे। जिसके चलते मंच गिर गया। गोरखपुर के कटंगा चौराहे से शुरू हुआ प्रधानमंत्री मोदी का ये रोड शो छोटी लाइन तक करीब एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चला।
रोड शो के रूट में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कई जगहों पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। कई लोग अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचे। इस रोड शो के दौरान वहां जमा भीड़ के हाथ में भाजपा का झंडा बैनर नजर आया। खुद पीएम मोदी के हाथ में कमल का कटआउट नजर आया। प्रधानमंत्री यह कटआउट भी लोगों को दिखा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीएम डॉक्टर मोहन यादव भी इस रोड शो में नजर आए।
इस रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी नजर आए। भीड़ प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा भी कर रही थी। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के लिए लोगों को घर-घर जाकर पीले चावल देकर आमंत्रण दिया था। रोड शो में सुरक्षा को लेकर 3 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए। बताया जा रहा है कि मंत्रोच्चारण के साथ इस रोड शो की शुरुआत की गई थी। समर्थकों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।
भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि इस रोड शो में 50 हजार लोग शामिल हुए। माना जा रहा है कि जबलपुर में इस रोड शो के जरिए नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और यहां 4 चरणों में मतदान होना है। जबलपुर में बीजेपी उम्मीदवार की टक्कर कांग्रेस के दिनेश यादव से है। एक खास बात यह भी है कि यहां सिर्फ प्रधानमंत्री ने रोड शो किया है यहां उन्होंने अभी किसी जनसभा को संबोधित नहीं किया।
पिछले बार के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिंह ने जीत हासिल की थी। जबलपुर के बारे में कहा जाता है कि एक तरफ जहां आदिवासी वर्ग के लोगों का इस जिले से जुड़ाव है तो वहीं दूसरी तरह पूरे महाकौशल के साथ विंध्य तक इस इलाके का प्रभाव है।












Click it and Unblock the Notifications