Lok Sabha Chunav 2024: बोरा भर सिक्के ले चुनाव पर्चा भरने पहुंचे नेताजी, जानते हैं कहां से इकठ्ठा किए थे?

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने में जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया, जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

निर्दलीय प्रत्याशी विनय चक्रवर्ती, जबलपुर के सियासी मैदान में उतरना चाहते हैं। उन्होंने 2 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्कों में सेक्योरिटी डिपोजिट के रूप में एक बोरा 25 हजार रुपये का भुगतान किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने सिक्कों में 25 हजार रुपये का भुगतान किया है।

Lok Sabha election card from coin Jabalpur

इस पर जबलपुर कलेक्टर ने कहा कि कुछ लोग नियम की आड़ में प्रशासनिक अधिकारियों को परेशान करते हैं। जबकि, विनय चक्रवर्ती का कहना है कि वो तो ऑनलाइन सिक्योरिटी जमा करने के लिए गए थे। लेकिन चुनाव आयोग के पास ऑनलाइन पेमेंट लेने की व्यवस्था ही नहीं है। इसलिए उन्होंने चिल्लर ही जमा करवा दिए।

जानकारी अनुसार जबलपुर के एलएलबी की पढ़ाई करने वाले विनय चक्रवर्ती ने जबलपुर लोकसभा से सांसद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। जबलपुर जिले के रिटर्निंग ऑफिसर और कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के जानकारी अनुसार संभावित प्रत्याशी के द्वारा सिक्कों में किया गया भुगतान प्राप्त कर लिया गया और उसकी रसीद उन्हें दे दी गई।

बता दें कि पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। मध्यप्रदेश में 29 सीटों के लिए 4 चरणों में चुनाव संपन्न होना है। प्रदेश में 19 अप्रैल को प्रथम चरण में 6 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को 7 सीटें, 7 मई को 8 सीट और फिर 13 मई को बची 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण में 19 अप्रैल शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सीधी और छिंदवाड़ा में वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह,सतना, रीवा, होशंगाबाद, खजुराहो और बैतूल मतदान होगा। इसके अलावा तीसरे चरण (7 मई) को भिंड, ग्वालियर, गुना, मुरैना, सागर, विदिशा और भोपाल में वोटिंग होगी। वहीं, चौथे चरण यानी 13 मई को देवास,मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, उज्जैन और खंडवा में मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+