जबलपुर में CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- अगला चुनाव समुद्र पार से लड़ना होगा
MP News: चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर पहुंचे। यहां भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया और मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम यादव ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हमें कहीं नहीं लगा कि कांग्रेस हमारे आगे टिकी है।
इस दौरान सीएम यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 6 सीट महिलाओं की दी है। जबकि, कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट महिला को दी है। कहा कि राहुल बाबा जो उत्तर से अपनी सीट बचा नहीं पाए लेकिन कई ऐसे मजाकिया बात करते-करते हमारे धर्म को अपमानित करते थे।

युवा शक्ति और महिलाओं को अपमानित करते थे वो भागते भागते पिछले चुनाव में यूपी छोड़कर दक्षिण के राज्य में पहुंचे और इस बार केरल के बाद सदूर जाकर चुनाव लड़ना पड़े। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि अब लगता है कि राहुल गांधी को अगला चुनाव समुद्र के पार से लड़ना होगा।
साथ ही, कहा कि पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश से हारते हुए दक्षिण की तरफ चले गए, जहां उन्होंने केरल से चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार ऐसे हालात लग रहे हैं कि वह केरल से भी चुनाव को हारेंगे। उसके बाद फिर उन्हें समुद्र के पर जाकर चुनाव लड़ना होगा। वहीं, सीएम यादव ने पीएम मोदी की प्रसंशा की।
सीएम ने कहा कि देश में आतंकवादियों और नक्सलवादियों पर जिस प्रकार से मोदी जी कन्ट्रोल किया है वो सभी को पता है। इतना ही नहीं, सीएम यादव कहा कि जन-जन की आकांक्षाएं और सपने ही हैं भाजपा का संकल्प पत्र, जिसे साकार करने का प्रण लेकर हम सब जनसेवा के लिए समर्पित हैं।
जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम यादव ने इस लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया। मध्यप्रदेश के विकास में जबलपुर का विशेष योगदान रहा है। विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए समृद्ध जबलपुर आवश्यक है। इसी दिशा में भाजपा ने यहां विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और इस यात्रा को सतत बनाए रखना है।












Click it and Unblock the Notifications