देश में आग लग जाएगी वाले बयान पर CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को घेरा, पूछा- कौन करता है उनपर विश्वसा?

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार 03 अप्रैल को जबलपुर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो देश में आग लग जाएगी। सीएम यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह (राहुल गांधी) जो कहते हैं उस पर कौन विश्वास करता है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं उसमें कोई तथ्य या गंभीरता नहीं होती है। उनकी अपनी पार्टी ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है, कोई और क्या लेगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में चुनावी पारा बढ़ रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी कहीं दिखाई नहीं दे रही है, वह काफी पीछे है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को आंतरिक संघर्षों पर ध्यान देने और आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से चुनावी पारा बढ़ रहा है, मुझे खुशी है कि कांग्रेस कहीं से कहीं तक दिखाई नहीं दे रही। वो काफी पीछे है। इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कभी भी कांग्रेस या चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया।

सीएम ने कहा कि अभी भी कुछ समय है और हमें उम्मीद है कि कांग्रेस इस (चुनावी) दौड़ में आ पाएगी। इस बीच, राज्य के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के नासमझी भरे बयान नहीं देने चाहिए।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे लगता है कि उनके जैसे कद के नेता को इस तरह के मूर्खतापूर्ण भरे बयान नहीं देने चाहिए। शायद उनके (राहुल गांधी) दिमाग में 'आग' है और इसीलिए वह ऐसा सोचते हैं। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह का विकास हो रहा है, देश की जनता बीजेपी और पीएम मोदी के साथ है। देश प्रगति कर रहा है, गरीबी दूर हो रही है।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि, "अगर मैच फिक्सिंग का चुनाव भाजपा जीते और संविधान बदल देती है, तो पूरे देश में आग लग जाएगी। ये देश नहीं बचेगा। ये चुनाव वोट वाला नहीं, हिंदुस्तान क बचाने वाला और संविधान की रक्षा करने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+