Jabalpur Chaddi Chor: जबलपुर में क्यों चुराता था महिलाओं के अंडरगारमेंट्स? इस नशे के लिए करता था गंदा काम
Jabalpur Chaddi Chor: मध्य प्रदेश के जबलपुर में इन दिनों चड्डी चोर गैंग का आतंक देखने को मिल रहा है। यह गैंग शहर से लेकर गांवों तक महिलाओं की पैंटी चोरी कर रहा है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर अंडरगारमेंट्स चुराने का आरोप है।
इसके साथ ही जबलपुर के विजयनगर क्षेत्र में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक नकाबपोश चोर अंडरगारमेंट्स चुराते हुए वीडियो में दिख रहा है।

महिलाओं ने आब घर के बाहर कपड़े सुखाना बंद कर दिया है, क्योंकि चोर गिरोह जगह-जगह घूम रहे हैं। पैंटी चोरी कर रहे हैं। चोरी से परेशान लोगों ने पुलिस से शिकायत की है और पकड़े गए चोरों को सौंप दिया गया है. एक चोर ने बताया कि वह पैंटी चुराने के बाद उन्हें फाड़कर फेंक देता है।
दूसरी चोरी में एक ग्रामीण महिला ने चोरी की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि एक चोर ने उनके घर में चोरी की थी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ अन्य ग्रामीण भी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं।
ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ने की मांग पनागर थाने में की है।ग्रामीणों की इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स बरामद किए हैं।
इसी तरह जबलपुर विजयनगर इलाके में भी अंडरगारमेंट्स चोरी होने के मामले सामने आए है। एक महिला ने बताया कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आता है और घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुराकर फरार हो जाता है।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराता था और बाद में उन्हें फाड़कर फेंक देता था। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पनागर वाले चोर को तो गिरफ्तार कर लिया है और विजयनगर वाले की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इनकी मानसिक स्थिती की जांच कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications