Jabalpur News: जबलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का होगा रोड शो, CM मोहन यादव ने किया निरीक्षण

आगामी 7 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जबलपुर आगमन एवं रोड शो की तैयारी हेतु भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई।

बैठक को सीएम डॉ मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ पीएम मोदी के रोड शो मार्ग का निरीक्षण किया।

PM Narendra Modi s road show to be held in Jabalpur CM Mohan Yadav inspected

प्रधानमंत्री जी के आने से पहले ही मोदीमय हुआ जबलपुर का वातावरणः डॉ. मोहन यादव

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आगामी 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महाकोशल की धरती और रानी दुर्गावती की पवित्र नगरी जबलपुर में रोड शो कर मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। हमारे लिए कई कारणों से जबलपुर शुभंकर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जिस मार्ग से गुजरेंगे इस मार्ग का निरीक्षण किया है।

प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी से ही ऐसा प्रतीत होता है कि सारा वातावरण मोदीमय हो चुका है। प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गया है। अपने प्रिय नेता के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में अपूर्व उत्साह है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि यह रोड शो मध्यप्रदेश का पहला कार्यक्रम है। इसमें सभी समाज, संस्थाओं की भूमिका सुनिश्चित हो हमें यह भी तय करना है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए प्रत्येक नागरिक आतुर है। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान अनेक स्थानों पर आम नागरिक, युवा और महिलाएं प्रधानमंत्री जी का स्वागत पुष्पवर्षा से करेंगे। मां नर्मदा की इस पावन भूमि पर प्रधानमंत्री जी के स्वागत में किसी प्रकार की कोर कसर न रहे, यही हमारा प्रयास होना चाहिए।

400 पार के संकल्प की पूर्ति में प्रधानमंत्री जी का प्रवास अत्यंत महत्वपूर्णः विष्णुदत्त शर्मा

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जबलपुर से मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर उनके इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 400 पार के संकल्प की पूर्ति में उनका जबलपुर प्रवास अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हम सभी को मिलने वाला है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के रोड शो एवं अन्य कार्यक्रमों में पहुंचकर इसे सफल बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+