Jabalpur Lok sabha Chunav 2024 Voting: मतदान केंद्र की फोटो वायरल करने पर पीठासीन अधिकारी निलंबित

Madhya Pradesh Lok Sabha Election Voting: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने पनागर विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 173 के पीठासीन अधिकारी रतन कुमार, चार्ज मेन व्हीकल फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रतन कुमार द्वारा मतदान केन्द्र के भीतर के फोटो खिंचवाकर अपने मोबाइल फ़ोन से वाटसअप ग्रुप महर्षि वाल्मीकि एकता क्लब में पोस्ट की। शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई गई।

सेक्टर अधिकारी हेमंत अमहिया द्वारा मोबाइल फोन जब्त कर शिकायत सही पाई गई। मतदान केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के लिये पीठासीन अधिकारी को दोषी पाया गया।

jabalpur Lok sabha Chunav 2024 Voting Presiding officer suspended for making polling booth photo viral

बता दे मतदान केंद्र - 173 (विधानसभा 101-पनागर) के पीठासीन अधिकारी रतन कुमार को वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किए गए फोटो की वजह से निलंबित कर दिया गया है। यह घटना लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान हुई है। पीठासीन अधिकारी ने मतदान केंद्र के अंदर की फोटो क्लिक करके अपने वॉट्सएप नंबर से एक समाजिक ग्रुप में शेयर की थी। इसके पश्चात सेक्टर अधिकारी हेमंत अमहिया ने मोबाइल जब्त कर शिकायत सही होने की पुष्टि की है।

मध्य प्रदेश के छह लोकसभा सीटों - छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, शहडोल, और सीधी पर वोटिंग का आयोजन शुरू हो चुका है। इन सीटों पर कुल 1.13 करोड़ से अधिक मतदाता 88 प्रत्याशियों की भाग्य को तय करेंगे। जबलपुर सीट पर 19 प्रत्याशियों के मुकाबले हो रहा है, जबकि मंडला सीट पर सबसे कम 10 प्रत्याशियों का प्रतिस्पर्धा हो रहा है।

jabalpur Lok sabha Chunav 2024 Voting Presiding officer suspended for making polling booth photo viral

शहडोल के एक नक्सल प्रभावित बूथ पर सुबह 10 बजे के पहले ही 100% वोटिंग हो गई, जिसमें 80 वोटर्स शामिल थे। सभी 6 सीटों पर 11 बजे तक कुल मिलाकर 30.46% मतदान हो चुका है।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे तक चलेगा। नक्सल प्रभावित बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्र - परसवाड़ा, लांजी, और बैहर में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। नक्सल गतिविधियों के मद्देनजर जबलपुर में एयर एंबुलेंस और बालाघाट में हेलिकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं।

छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम आहाके ने अपनी पार्टी बदलने का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें पिछले दिनों एक पार्टी से जुड़ाव हुआ था और वे अपने विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री के साथ खड़े होना चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे पहले, विक्रम ने भाजपा में शामिल होने का एलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+